add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2023: KKR के बल्लेबाज ने मचाया कोहराम, 83 रन की तूफानी पारी खेली

केकेआर के इस बल्लेबाज ने टी-20 मैच में 83 रन की तूफानी पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 29, 2023 5:27 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की शुरुआत होने में दो दिन बाकी है. 31 मार्च से इस लीग की शुरुआत होनी है, मगर इस लीग के शुरुआत से पहले केकेआर के बल्लेबाज ने टी-20 मैच में कोहराम मचा दिया है. केकेआर के इस बल्लेबाज ने टी-20 मैच में 83 रन की तूफानी पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके और तीन छक्के लगाए.

बांग्लादेश और आयरलैंड के बीच टी-20 सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जा रहा है. इस मैच में बांग्लादेश के ओपनर बल्लेबाज लिटन दास ने अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया. लिटन दास ने 41 गेंद में 83 रन की पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौका और तीन छक्के लगाए. लिटन दास के अलावा रोनी तालुकदार ने 23 गेंद में 44 रन, कप्तान शाकिब अल हसन ने 24 गेंद में नाबाद 38 रन और तौहिद ह्रदय ने 13 गेंद में 24 रन बनाए. बांग्लादेश ने आयरलैंड के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में तीन विकेट पर 202 रन बनाए. बारिश की वजह से यह मैच 17 ओवर का खेला जा रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

लिटन दास को केकेआर ने 50 लाख के बेस प्राइस में टीम में शामिल किया था. 28 साल का यह खिलाड़ी पहली बार आईपीएल का हिस्सा बनने जा रहा है. पहले फेज में लिटन दास अनसोल्ड रहे थे लेकिन आखिर में आकर केकेआर ने उन्हें खरीद लिया. वह शाकिब अल हसन के साथ केकेआर का हिस्सा होंगे. हालांकि लिटन दास के आईपीएल के शुरुआती मैचों में खेलने की संभावना नहीं है. बांग्लादेश की टीम को आयरलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद एक टेस्ट मैच खेलना है. यह टेस्ट मैच चार से आठ अप्रैल के बीच खेला जाएगा. आठ अप्रैल के बाद वह केकेआर की टीम के साथ जुड़ेंगे.

28 साल के लिटन दास ने बांग्लादेश के लिए 37 टेस्ट, 66 वनडे और 70 टी-20 मैच खेले हैं. 37 टेस्ट मैच में 35.2 की औसत से 2253 रन बनाए हैं. वहीं 66 वनडे मैच में उनके नाम 2065 रन है. टेस्ट में उनके नाम तीन और वनडे में उन्होंने पांच शतक लगाए हैं. 70 टी-20 मैच में लिटन दास ने 10 अर्धशतक के साथ 1612 रन बनाए हैं. लिटन दास ने हाल में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया था.

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में कोलकाता नाइटराइडर्स अपना पहला मुकाबला पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी. यह मैच एक अप्रैल को खेला जाएगा.