विवादित ट्वीट्स के चलते मुश्किल में फंस सकते हैं KKR टीम के कप्तान मोर्गन और कोच मैक्कुलम

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में 9 साल पुराने नस्लवादी ट्वीट्स की वजह से युवा तेज गेंदबाज ओली रॉबिनसन को सस्पेंड किया है।

Edited By : India.com Staff |Jun 11, 2021, 12:08 PM IST

Published On Jun 11, 2021, 12:08 PM IST

Last UpdatedJun 11, 2021, 12:08 PM IST

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान इयोन मोर्गन (Eoin Morgan) और कोच ब्रेंडन मैक्कुलम (Brendon McCullum) राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर के साथ 2018 के उनके सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिर सकते हैं।

मोर्गन और बटलर ने सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान भारतीय प्रशंसकों का मजाक उड़ाने के लिए ‘सर’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रिपोर्ट में दावा किया गया कि स्क्रीनशॉट के अनुसार, बटलर कह रहे हैं कि मैं हमेशा नंबर-1 सर का जवाब देता हूं और आप मेरे जैसे को पसंद करते हैं। इसके बाद मोर्गन ने बटलर को शामिल कर कहा, “सर आप मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हैं।”

इस मामले पर बोलते हुए कोलकाता के सीईओ वेंकी मैसूर ने कहा कि टीम किसी भी तरह के भेदभाव के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलती है।

मैसूर ने क्रिकबज से कहा, “इस समय हमें उनकी टिप्पणियों के बारे में ज्यादा नहीं पता है। हमें तथ्य को पूरी तरह जानने के लिए प्रक्रिया के पूरे होने का इंतजार करना चाहिए। लेकिन मैं कहना चाहता हूं कि नाइट राइडर्स मैनेजमेंट किसी भी तरह के भेदभाव के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रखता है।”

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन के उनके पुराने ट्वीट के कारण उन्हें निलंबित किए जाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ा है।

Editor's Pick