This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2021: KKR vs CSK: दो विस्फोटक पारियों के बावजूद सुपर किंग्स से हारा नाइट राइडर्स, ये हैं हार के कारण
KKR के टॉप 5 बल्लेबाज चेन्नई के खिलाफ बुरी तरह फ्लॉप रहे. इसके चलते उसे लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है.
Written by India.com Staff
Last Published on - April 22, 2021 12:03 AM IST

चेन्नई सुपर किंग्स (CKS) के खिलाफ 221 रनों की विशाल चुनौती का सामना करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की टीम 18 रन से यह मैच हार गई. हालांकि एक वक्त तो वह बहुत बुरी तरह हारती दिख रही थी. लेकिन पहले आंद्रे रसल (Andre Russell) और पैट कमिंस (Pat Cummins) की दो ताबड़तोड़ पारियों की बदौलत वह मैच में ऐसा लौटा कि एक वक्त जीतता भी दिख रहा था. लेकिन धोनी की टीम ने उसे हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की. यह हैं केकेआर की हार के कारण.
टॉप 3 युवा बल्लेबाजों ने तोड़ा दिल
221 रनों की चुनौती के सामने टॉप 3 बल्लेबाजों का चलना बेहद जरूरी था. लेकिन शुबमन गिल (0), नीतिश राणा (9) और राहुल त्रिपाठी (8) तब फ्लॉप हो गए, जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरूरत थी.
कप्तान इयोन मॉर्गन ने नहीं संभाला मोर्चा
नंबर 4 पर कप्तान इयोन मॉर्गन को पारी संभालनी थी. लेकिन वह आते ही चलते बने. उन्होंने 7 गेंदों में 7 रन ही बनाए. केकेआर को अपने इस वर्ल्ड कप विजेता कप्तान से काफी निराशा हुई. इसके बाद नंबर 5 पर भेजे गए सुनील नारायण (4) भी आउट हो गए. इस तरह 31 रन के कुल स्कोर पर कोलकाता की आधी टीम पवेलियन में थी और अब उस पर एक बड़ी हार का खतरा मंडरा रहा था.
आंद्रे रसल से सैम करन की गेंद पर हुई चूक
आंद्रे रसल नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने उतरे थे. लेकिन अपनी पारी की शुरुआत से पहले उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि वह पावरप्ले में ही इस नंबर पर बैटिंग करने उतरेंगे. खैर वह उतरे और उन्होंने अपने उसी बेखौफ अंदाज में पारी को आगे बढ़ाया, जिसके लिए वह जाने जाते हैं. उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 81 रन जोड़े. वह इस मैच में केकेआर को वापस ले आए थे. लेकिन सैम करन की एक गेंद पर वाइड लेने के लालच में वह फंस गए और बोल्ड हो गए. उनकी इस खूबसूरत पारी के बाद केकेआर की आस फिर डूबने लगी.
पैट कमिंस ने खेली विस्फोटक पारी, लेकिन की गलतियां
रसल के बाद दिनेश कार्तिक नाइट राइडर्स की पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन 24 बॉल में 40 रन बनाकर वह लुंगी एंगिडी का शिकार बने. इसके बाद पैट कमिंस ने अपना हौसला नहीं छोड़ा और कार्तिक के बाद रन बरसाने का मोर्चा उन्होंने संभाल लिया. पैट कमिंस ने 34 गेंदों में 6 छक्के और 4 चौकों की मदद से नाबाद 66 रन ठोक दिए. उन्होंने केकेआर का स्कोर 200 पार पहुंचा दिया. लेकिन अंतिम क्षणों में स्ट्राइक अपने पास रखने के लालच में उन्होंने दो अंतिम बल्लेबाजों को रन आउट करा दिया. कमिंस यह हिसाब-किताब नहीं लगा पाए कि जीत के लिए सामने वाले छोर पर भी कोई बल्लेबाज मौजूद होना चाहिए. इसके चलते नाइटराइडर्स 18 रन से यह मैच हार गए.
विकेट नहीं निकाल पाया केकेआर, तो कमिंस-कृष्णा की जमकर पिटाई
इससे पहले कोलकाता की बॉलिंग की भी अगर बात करें, तो मुंबई की पिच भले बैटिंग के अनुकूल थी लेकिन इस पिच पर केकेआर का जो बॉलिंग अटैक था, उसके बावजूद वह 220 रन खा गई. यह भी बड़ी गलती थी. पैट कमिंस ने बिना कोई विकेट लिए 4 ओवर में 58 रन लुटाए. इसके अलावा दूसरे तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने भी इतने ही ओवर में कोई विकेट हासिल नहीं किया और उन्होंने भी 49 रन लुटाए. इस तरह केकेआर ने इन 8 ओवरों में 107 रन लुटाए, जो मैच में काफी महंगा पड़ा.
