• Home
  • News
  • kkr vs PBKS match called off due to rain at eden gardens ipl 2025

KKR vs PBKS: बारिश बनी विलेन, बिना नतीजे के खत्म हुआ मुकाबला, दोनों टीम को मिले 1-1 अंक

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच हुए मुकाबले को बारिश की वजह से रद्द करना पड़ा.

Edited By : Saurav Kumar |Apr 26, 2025, 11:22 PM IST

Published On Apr 26, 2025, 11:22 PM IST

Last UpdatedApr 26, 2025, 11:22 PM IST

KKR vs PBKS Match Called off: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स के बीच शनिवार को यहां खेले गये इंडियन प्रीमियर लीग मैच को तेज आंधी और बारिश के कारण रद्द कर दिया. मैच रद्द होने के कारण दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले.

आंधी इतनी तेज थी कि मैदानकर्मियों को मैदान को कवर्स से ढकने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. तेज हवा के कारण कुछ कवर्स फट गये और कुछ उड़कर बाउंड्री की तरफ चले गये.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मैच रोके जाते समय केकेआर ने जीत के लिए 202 रन का पीछा करते हुए बिना किसी नुकसान के एक ओवर में सात रन बना लिये थे. उस समय सुनील नारायण चार और रहमानुल्लाह गुरबाज एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे. इससे पहले पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह ने 83 जबकि प्रियांश आर्य ने 69 रन का योगदान दिया. दोनों ने पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की टीम को शानदार शुरुआत दिलायी.

पंजाब ने बनाए थे 201 रन

मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स ने केकेआर को मैच में 202 रन का बड़ा टारगेट दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 201 रन बनाए. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन प्रभसिमरन सिंह ने बनाए. उन्होंने 49 गेंद पर 6 चौके और 6 छक्के की मदद से 83 रन बनाए. प्रभसिमरन सिंह के अलावा प्रियांश आर्या ने 69 रन की पारी खेली. प्रियांश ने अपनी पारी के दौरान 35 गेंद का सामना किया जिसमें उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए. हालांकि केकेआर मुकाबले में सिर्फ 1 ओवर बल्लेबाजी कर सकी. 1 ओवर के बाद तेज हवा और बारिश आ गई जिसके वजह से मैच को रद्द करना पड़ा.

Editor's Pick