KKR VS RR Live Score: आईपीएल 2026 के 28वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिंकू सिंह के 34 बॉल में 53 रन और अनुकूल रॉय के 16 बॉल में नाबाद 29 रन की मदद से पहली जीत दर्ज की है. रविवार को खेले गए मैच में कोलकाता की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हरा दिया.
कोलकाता के इडेन गार्डन्स में आखिरकार कोलकाता को इस सीजन की पहली जीत मिली.
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 155 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने 46 जबकि यशस्वी जायसवाल ने 39 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से वरुण चक्रवर्ती और कार्तिक त्यागी ने तीन-तीन जबकि सुनील नारायण ने दो विकेट चटकाए.
156 रन के जवाब में कोलकाता की टीम ने एक समय 85 रन पर छह विकेट गंवा दिया था, इसके बाद रिंकू सिंह और अनुकूल रॉय ने नाबाद 76 रन की साझेदारी कर राजस्थान रॉयल्स के मुंह से जीत छिन ली. राजस्थान रॉयल्स की इस सीजन यह दूसरी हार है.
KKR VS RR Live Score: केकेआर को मिली पहली जीत, राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हराया. रिंकू सिंह 34 बॉल में 53 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं अनुकूल रॉय ने 16 बॉल में नाबाद 29 रन की पारी खेली. दोनों बल्लेबाजों के बीच नाबाद 76 रन की साझेदारी हुई.
KKR VS RR Live Score: आखिरी ओवर में केकेआर को चाहिए नौ रन
KKR VS RR Live Score: आखिरी ओवर में केकेआर को चाहिए नौ रन. रिंकू- अनुकूल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद.
KKR VS RR Live Score: रिंकू सिंह- अनुकूल रॉय ने कराई केकेआर की वापसी
KKR VS RR Live Score: रिंकू सिंह- अनुकूल रॉय ने कराई केकेआर की वापसी. दोनों बल्लेबाजों के बीच 20 बॉल में 43 रन की साझेदारी हो चुकी है.
KKR VS RR Live Score: केकेआर का छठा विकेट गिरा, रमनदीप आउट
KKR VS RR Live Score: केकेआर का छठा विकेट गिरा, रमनदीप 10 रन की पारी खेलकर आउट. डेब्यू मैच में यशराज पुंजा को मिला विकेट.
KKR VS RR Live Score: रिंकू सिंह को आठ रन पर मिला बड़ा जीवनदान, नांद्रे बर्गर ने टपकाया आसान कैच
KKR VS RR Live Score: रिंकू सिंह को आठ रन पर मिला बड़ा जीवनदान, नांद्रे बर्गर ने टपकाया आसान कैच.
KKR VS RR Live Score: केकेआर का पांचवां विकेट गिरा, रोवमेन पॉवेल आउट
KKR VS RR Live Score: केकेआर का पांचवां विकेट गिरा, रोवमेन पॉवेल आउट. पॉवेल ने 20 बॉल में 23 रन की पारी खेली. जडेजा को मिली दूसरी सफलता.
KKR VS RR Live Score: केकेआर का चौथा विकेट गिरा, अंगकृष रघुवंशी आउट
KKR VS RR Live Score: केकेआर का चौथा विकेट गिरा, अंगकृष रघुवंशी 10 रन की पारी खेलकर आउट. रविंद्र जडेजा ने अपने ही ओवर में ली बड़ी सफलता.
KKR VS RR Live Score: केकेआर का तीसरा विकेट गिरा, कैमरन ग्रीन आउट
KKR VS RR Live Score: केकेआर का तीसरा विकेट गिरा, कैमरन ग्रीन आउट. ग्रीन ने 13 बॉल में 27 रन की पारी खेली. रवि बिश्नोई को मिला विकेट. पांच ओवर में केकेआर का स्कोर- 39/3.
KKR VS RR Live Score: केकेआर ने दूसरा विकेट गंवाया, अजिंक्य रहाणे आउट
KKR VS RR Live Score: केकेआर ने दूसरा विकेट गंवाया, अजिंक्य रहाणे आउट. रहाणे लगातार दूसरे मैच में खाता नहीं खोल सके.
KKR VS RR Live Score: केकेआर ने पहली बॉल पर गंवाया विकेट, टिम सेफर्ट आउट
KKR VS RR Live Score: केकेआर ने पहली बॉल पर गंवाया विकेट, टिम सेफर्ट आउट. जोफ्रा आर्चर को मिली सफलता.
KKR VS RR Live Score: राजस्थान ने कोलकाता को दिया 156 रन का टारगेट
KKR VS RR Live Score: राजस्थान ने कोलकाता को दिया 156 रन का टारगेट. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर ने नौ विकेट पर 155 रन बनाए. आखिरी बॉल पर जोफ्रा ऑर्चर रन आउट हुए.
KKR VS RR Live Score: कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में चटकाए तीन विकेट
KKR VS RR Live Score: कार्तिक त्यागी ने एक ओवर में चटकाए तीन विकेट. रविंद्र जडेजा के बाद शिमरन हेटमायर और रवि बिश्नोई को भेजा पवेलियन. शिमरन हेटमायर ने 15 रन की पारी खेली, वही रवि बिश्नोई खाता भी नहीं खोल सके.
KKR VS RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का छठा विकेट गिरा, रविंद्र जडेजा आउट
KKR VS RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का 144 रन के स्कोर पर छठा विकेट गिरा, रविंद्र जडेजा आउट. जडेजा नौ रन की पारी खेलकर आउट. कार्तिक त्यागी ने केकेआर को दिलाई सफलता. कार्तिक त्यागी का इस मैच में यह पहला विकेट है.
KKR VS RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का पांचवां विकेट गिरा, डोनोवन फरेरा आउट
KKR VS RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने 124 रन (16 ओवर) के स्कोर पर पांचवां विकेट गंवाया, डोनोवन फरेरा सात रन की पारी खेलकर सुनील नरेन का दूसरा शिकार बने.
19 APR, 2026, 12.20 AM
KKR VS RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा, रियान पराग आउट
KKR VS RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा, रियान पराग आउट. पराग ने 12 रन की पारी खेली. वरुण चक्रवर्ती को तीसरी सफलता मिली है.
KKR VS RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल आउट
KKR VS RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का तीसरा विकेट गिरा, यशस्वी जायसवाल आउट. जायसवाल ने 29 गेंद में 39 रन की पारी खेली. सुनील नरेन को मिली सफलता. केकेआर को स्पिनर्स ने वापसी कराई है.
KKR VS RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का दूसरा विकेट गिरा, ध्रुव जुरेल आउट
KKR VS RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स का दूसरा विकेट गिरा, ध्रुव जुरेल पांच रन की पारी खेलकर आउट. वरुण चक्रवर्ती को मिली दूसरी सफलता. टिम सेफर्ट ने किया स्टंप.
WICKET x 2️⃣!
🎥 Spinners spinning #KKR back into the contest ☝️☝️
KKR VS RR Live Score: 10 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 95/1
KKR VS RR Live Score: 10 ओवर में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 95/1. यशस्वी जायसवाल 38 रन और ध्रुव जुरेल 04 रन बनाकर नाबाद हैं.
KKR VS RR Live Score: वरुण चक्रवर्ती ने किया वैभव सूर्यवंशी का शिकार
KKR VS RR Live Score: वरुण चक्रवर्ती ने किया वैभव सूर्यवंशी का शिकार. राजस्थान ने 81 रन के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया. वैभव सूर्यवंशी ने 28 बॉल में 46 रन की पारी खेली.
KKR VS RR Live Score: पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 63/0
KKR VS RR Live Score: पावरप्ले में राजस्थान रॉयल्स का स्कोर- 63/0. वैभव सूर्यवंशी 38 रन और यशस्वी जायसवाल 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
KKR VS RR Live Score: वैभव सूर्यवंशी- यशस्वी जायसवाल ने दिलाई राजस्थान को विस्फोटक शुरुआत
KKR VS RR Live Score: वैभव सूर्यवंशी- यशस्वी जायसवाल ने दिलाई राजस्थान को विस्फोटक शुरुआत. पांच ओवर में राजस्थान रॉयल्स ने बिना किसी नुकसान के 41 रन बना लिए हैं. वैभव सूर्यवंशी 31 रन और यशस्वी जायसवाल 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
KKR VS RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला
KKR VS RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला. राजस्थान की टीम में दो बदलाव हुआ है. वहीं कोलकाता की टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है. राजस्थान की टीम में शिमरन हेटमायर की वापसी हुई है, वहीं तुषार देशपांडे को रेस्ट दिया गया है, उनकी जगह बृजेश शर्मा को मौका दिया गया है.