This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2024: मिचेल स्टार्क ने पावरप्ले में मचाया तहलका, ट्रैविस हेड और शाहबाज को डक पर किया चलता
IPL 2024 के पहले क्वालिफायर मैच में केकेआर के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने कहर ढा दिया. पहले ही ओवर में ट्रैविस हेड को डक पर आउट करने के बाद 5वें ओवर में बैक टू बैक 2 विकेट झटकते हुए SRH के टॉप आर्डर की कमर तोड़ कर रख दी.
Written by Vanson Soral
Last Updated on - May 21, 2024 9:39 PM IST

IPL 2024 के प्लेऑफ मुकाबले में ट्रेविस हेड अपनी खतरनाक फॉर्म को जारी नहीं रख सके और पहले ही ओवर में मिचेल स्टार्क की खतरनाक गेंद का शिकार बन गए. ट्रैविस हेड अपना खाता भी नहीं खोल पाए. हेड लगातार दूसरे मैच में डक पर आउट हुए. इस तरह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ IPL 2024 के पहले क्वालिफायर मुकाबले में हैदराबाद का बेहद खराब आगाज हुआ.
टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी चुनी. हैदराबाद की सलामी जोड़ी पावरप्ले में धमाका करने के मकसद से मैदान में उतरी लेकिन मिचेल स्टार्क ने सारे प्लान पर पानी फेर दिया. पहली गेंद डॉट डालने के बाद स्टार्क ने दूसरी गेंद मिडिल स्टंप की लाइन में फुलर गेंद डाली जिसे हेड लेग साइड में खेलने के प्रयास में पूरी तरह बीट हुए और गेंद की लाइन को पूरी तरह मिस कर गए. इसके बाद गेंद ऑफ और मिडिल स्टंप को हवा में उड़ाते हुए निकल गई. एक पल के लिए हेड को भी अपने आउट होने पर यकीन नहीं हुआ.
In case you missed it! 🤯 https://t.co/OBvjiHljPi pic.twitter.com/IoxEvGzaiU
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 21, 2024
स्टार्क बनाम हेड
- 2015 में लिस्ट ए में हेड बी स्टार्क 0(1).
- 2015 में लिस्ट ए में हेड बी स्टार्क 1(3).
- 2024 में T20 में हेड बोल्ड स्टार्क 0(2).
Starc sets the tone for Qualifier 1 with a ripper! 🔥#IPLonJioCinema #TATAIPL #KKRvSRH #TATAIPLPlayoffs #IPLinBengali pic.twitter.com/3AJG5BvZwT
— JioCinema (@JioCinema) May 21, 2024
मिचेल स्टार्क यही नहीं थमे ओर 5वें ओवर में अपना तीसरा ओवर फेंकने आए और लगातार 2 गेंदों पर KKR को 2 बड़े झटके दे दिए. ओवर की 5वीं गेंद पर नितीश कुमार रेड्डी (9) को आउट करने के बाद स्टार्क ने शाहबाज अहमद को बोल्ड कर दिया. स्टार्क ने शाहबाज को खाता खोलने का भी मौका नहीं दिया और मिडिल स्टंप बिखेर दिया. गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्टंप से टकरा गई. इस तरह पावरप्ले में स्टार्क ने अपने 3 ओवर में 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.
Not a good day to be a Stump 🥲#IPLonJioCinema #TATAIPL #KKRvSRH #TATAIPLPlayoffs #MitchellStarc pic.twitter.com/9XoxrrdzMs
— JioCinema (@JioCinema) May 21, 2024
मिचेल स्टार्क ने पावरप्ले के दौरान अपने पहले 3 ओवर में सिर्फ 22 रन दिए और 3 विकेट अपने नाम किए. इस दौरान स्टार्क ने 6 गेंदें डॉट फेंकी. T20 वर्ल्ड कप से पहले स्टार्क के शानदार प्रदर्शन ने विपक्षी टीमों को टेंशन में डाल दिया है.
