दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए जमकर अभ्यास कर रही है टीम इंडिया
Published On Jan 09, 2018, 04:57 PM IST
Last UpdatedJan 09, 2018, 04:57 PM IST
आज टीम इंडिया के अभ्यास सेशन में केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा नजर आए।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार टीम इंडिया के गले नहीं उतरी है। दक्षिण अफ्रीका को 130 पर ऑल आउट करने के बाद भारतीय टीम को अपनी जीत साफ दिखने लगी थी लेकिन बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन और दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी की बदौलत भारत ये मैच 72 रनों से हार गया। मैच में इतने करीब आकर हारना टेस्ट की नंबर टीम को बर्दाश्त नहीं हुआ, शायद इसीलिए 13 जनवरी को होने वाले दूसरे वनडे मैच का अभ्यास टीम इंडिया ने आज से ही शुरू कर दिया है। दक्षिण अफ्रीका अगर दूसरे टेस्ट मैच में भी जीत जाती है तो टीम इंडिया सीरीज हार जाएगी।
आज आयोजित हुए टीम इंडिया के अभ्यास सेशन में कप्तान विराट कोहली तो नजर नहीं लाए लेकिन कुछ ऐसे चेहरे जरूर दिखाई दिए जो सेंचुरियन टेस्ट में प्लेइंग इलेवन में जगह बना सकते हैं। टीम इंडिया की तरफ से केएल राहुल, अजिंक्य रहाणे, ईशांत शर्मा और पार्थिव पटेल ने आज नेट में जमकर पसीना बहाया। मुमकिन है कि इनमें से कुछ खिलाड़ी दूसरे टेस्ट मैच में खेलते नजर आए।
Post game day and back to the grind #TeamIndia pic.twitter.com/Un22UU4DMb
— BCCI (@BCCI) January 9, 2018
दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बड़े बदलाव
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/dale-steyn-my-goal-is-to-get-fit-before-series-against-australia-676919″][/link-to-post]
भारतीय टीम मैनेजमेंट पहले रहाणे को पहले टेस्ट में ना खिलाने के लिए फैंस की नाराजनी झेल रहा है। विदेशों में अच्छा रिकॉर्ड होने के बाद भी पहले टेस्ट मैच में रहाणे की जगह रोहित शर्मा को खिलाया गया था। पहले वनडे में मिली हार के बाद हो सकता है कोहली रहाणे एक मौका दें। वैसे भी कोहली दो मैच में एक जैसी प्लेइंग इलेवन के साथ नहीं उतरने के लिए मशहूर हैं। रहाणे के साथ साथ केएल राहुल के प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने की संभावना है। देखना होगा कि विराट कोहली किन दो खिलाड़ियों को बाहर कर इन खिलाड़ियों को मौका देंगे।