• Home
  • News
  • KL Rahul and Bhuvneshwar Kumar to play in Ranji Trophy 2016-17

रणजी ट्रॉफी में खेलकर फिटनेस साबित करेंगे लोकेश राहुल और भुवनेश्वर कुमार

लोकेश राहुल और भुवनेश्वर कुमार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे

Edited By : Indo-Asian News Service |Nov 11, 2016, 06:07 PM IST

Published On Nov 11, 2016, 06:07 PM IST

Last UpdatedNov 11, 2016, 06:07 PM IST

लोकेश राहुल रणजी ट्रॉफी में खेलकर अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करेंगे © Getty Images
लोकेश राहुल रणजी ट्रॉफी में खेलकर अपनी फिटनेस और फॉर्म साबित करेंगे © Getty Images

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 13 नवंबर से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी के अगले दौर में खेलते नजर आएंगे। यह दोनों खिलाड़ी हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में हुई श्रृंखला में चोटिल हो गए थे। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने भुवनेश्वर के हवाले से लिखा है कि वह मैसूर में मुंबई के खिलाफ होने वाले मैच में उत्तर प्रेदश के लिए खेलेंगे। वहीं कर्नाटक के कोच जे.अरुण कुमार ने कहा है कि राहुल राजस्थान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले टीम के साथ जुड़ेंगे।

राहुल को न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में हुए भारत के ऐतिहासिक 500वें टेस्ट मैच में मांसपेशियों में खिंचाव की शिकायत हो गई थी। भुवनेश्वर को कोलकाता में हुए दूसरे टेस्ट मैच में पीठ में दर्द की शिकायत हो गई थी। भारत के एक और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 21 नवंबर से शुरू होने वाले दौर में दिल्ली के लिए खेल सकते हैं। धवन भी न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला में चोटिल हो गए थे। घरेलू सत्र में खेलकर यह खिलाड़ी अपनी फिटनेस साबित करना चाहेंगे। [Also Read: भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा टेस्ट, हिंदी ब्लॉग]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राहुल और भुवनेश्वर ने पिछले कुछ टेस्ट मैचों में भारत के लिए काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। ऐसे में रणजी मैचों में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रहेगी। ये दोनों खिलाड़ी भी रणजी में शानदार प्रदर्शन कर टीम में वापसी के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। इंग्लैंड के साथ पहले दो टेस्ट मैचों के लिए राहुल और भुवनेश्वर को टेस्ट टीम में जगह नहीं दी गई थी।

Editor's Pick