×

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने लोकेश राहुल और परवेज रसूल को टीम में शामिल किया

जम्मू-कश्मीर के रसूल भारतीय टीम की ओर से एक एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - February 17, 2016 10:44 AM IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू  © Getty Images
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू © Getty Images

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू टीम ने मंगलवार को ऑफ स्पिनर परवेज रसूल और बल्लेबाज लोकेश राहुल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)  2016 संस्करण के लिए अपने साथ जोड़ने का फैसला किया है। आईपीएल के नौवें संस्करण की शुरुआत नौ अप्रैल से होने वाली है। आईपीएल के अध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को एक बयान में कहा, “रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने एक अच्छा कदम उठाया है। राहुल काफी प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं और रसूल भी काफी अच्छे हरफनमौला खिलाड़ी हैं। दोनों को टीम में शामिल कर बेंगलुरू ने अपनी टीम को मजबूत किया है।” बेंगलुरू के मालिक विजय माल्या ने कहा, “राहुल के पास टीम को देने के लिए काफी कुछ है। उन्हें टीम में शामिल कर हम खुश हैं।” रसूल के बारे में उन्होंने कहा, “रसूल के रूप में हमें एक अच्छा हरफनमौला खिलाड़ी मिला है जिसकी हमें तलाश थी ताकि चहल और इकबाल को समर्थन मिल सके।” ये भी पढ़ें: IPL-9: सबसे मजबूत बैटिंग लाइन-अप के साथ टूर्नामेंट की फेवरेट रॉयल चैलेंजर बैंगलोर

दाहिने हाथ के ऑफ ब्रेक गेंदबाज रसूल भारतीय टीम की ओर से एक एकदिवसीय मैच खेल चुके हैं। रसूल ने यह एकदिवसीय साल 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था जिसमें उन्होंने 60 रन देकर दो विकेट लिए थे। इसके अतिरिक्त वे प्रथम श्रेणी मैचों में खासे सफल रहे हैं। रसूल ने 46 प्रथम श्रेणी मैचों में 115 विकेट लिए हैं। वहीं लोकेश राहुल पिछले सीजन में आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते थे और इस बार उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू की टीम में अपना नाम सम्मिलित किया है। राहुल ने आईपीएल में अभी तक कुल 25 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने 107 के ऊपर के स्ट्राइक रेट से 328 रन बनाए हैं। आईपीएल में उनका अब तक का सर्वोच्च स्कोर 46 रहा है।

TRENDING NOW

(Input with IANS)