add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

BCCI के आदेश का असर? केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा कर्नाटक की विजय हजारे टीम में शामिल, कब होंगे मैच

बेंगलुरु: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई का राष्ट्रीय खिलाड़ियों के घरेलू टूर्नामेंट में खेलना अनिवार्य करने का असर दिखना शुरू हो गया है. भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम में शामिल किया गया है. विजय हजारे भारत का घरेलू वनडे...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 18, 2025 11:07 AM IST

बेंगलुरु: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई का राष्ट्रीय खिलाड़ियों के घरेलू टूर्नामेंट में खेलना अनिवार्य करने का असर दिखना शुरू हो गया है. भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक की टीम में शामिल किया गया है. विजय हजारे भारत का घरेलू वनडे टूर्नामेंट है. कर्नाटक की टीम ग्रुप ए में है. बीते साल की चैंपियन टीम 24 दिसंबर को अपना पहला मैच खेलेगी.

कर्नाटक ने मयंक अग्रवाल को टीम का कप्तान बनाया है. वहीं रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले करुण नायर को उपकप्तान बनाया गया है. येरे गौड़ टीम के हेड कोच होंगे. मंसूर अली खान और शबरीश मोहन क्रमश: बॉलिंग और फील्डिंग कोच होंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

साउथ अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई तीन वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में केएल राहुल भारतीय टीम के कप्तान थे. भारत ने उस सीरीज में 2-1 से जीत हासिल की थी.

दूसरी ओर, प्रसिद्ध कृष्णा के आने से मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली टीम में और अनुभव जुड़ गया है. भले ही तेज गेंदबाज विद्वाथ कवरप्पा और विद्याधर पटेल मुख्य टीम में शामिल नहीं हैं, लेकिन टीम के साथ अहमदाबाद जाएंगे और मैच ड्यूटी के लिए उपलब्ध रहेंगे.

इस बीच कई उभरते हुए खिलाड़ियों को इस टीम में जगह दी गई है. हर्षिल धर्माणी और ध्रुव प्रभाकर को अंडर-23 स्टेट ‘ए’ ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. धर्माणी ने तमिलनाडु के खिलाफ निर्णायक 142 रन की पारी खेली थी. वहीं प्रभाकर ने विदर्भ के खिलाफ 126 रन बनाए थे. स्पिन गेंदबाजी की कमान मुख्य रूप से श्रीचा अचर के हाथों में होगी. उन्हें टीम में विशेषज्ञ बाएं हाथ के स्पिनर के तौर पर शामिल किया गया है.

ग्रुप ए में कर्नाटक के साथ तमिलनाडु, राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश, पांडिचेरी, केरल और त्रिपुरा की टीमें शामिल हैं.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारत की टी20 सीरीज 19 दिसंबर को खत्म होगी. इसके बाद 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज होगा. इस बीच तीन हफ्तों का अंतराल है, इसलिए इस विंडो का इस्तेमाल सभी भारतीय खिलाड़ी करेंगे, ताकि अपने-अपने राज्यों के लिए 50-ओवर की घरेलू प्रतियोगिताएं खेल सकें. विराट कोहली और ऋषभ पंत को पहले ही दिल्ली की संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल किया जा चुका है.

TRENDING NOW

कर्नाटक की टीम: मयंक अग्रवाल (कप्तान), करुण नायर (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, केएल श्रीजीत, अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, विजयकुमार वैशाक, मनवंत कुमार, श्रीशा अचर, अभिलाष शेट्टी, बीआर शरत, हर्षिल धर्माणी, ध्रुव प्रभाकर, केएल राहुल और प्रसिद्ध कृष्णा.

(इनपुट एजेंसी)