IND VS ENG: टीम इंडिया को बड़ा झटका, केएल राहुल- रविंद्र जडेजा दूसरे टेस्ट से बाहर
Big blow for team India: रविंद्र जडेजा को हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रन लेने के दौरान हैमस्ट्रिंग की शिकायत हुई थी
Published On Jan 29, 2024, 04:33 PM IST
Last UpdatedJan 29, 2024, 04:33 PM IST
Team India
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच से पहले भारत को करारा झटका लगा है. भारत के दो बड़े खिलाड़ी 2 फरवरी से विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले मैच से बाहर हो गए हैं. स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और बल्लेबाज केएल राहुल इस मैच से बाहर हो गए हैं.
जडेजा को हैमस्ट्रिंग में चोट है. इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में खेले गए सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन उन्हें चोट लगी थी. वहीं राहुल को दाएं quadriceps यानी जांघ के अगले हिस्से में दर्द है.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेडिकल टीम दोनों की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की मेडिकल टीम दोनों की प्रगति पर नजर बनाए हुए हैं. भारतीय पुरुष टीम ने इनके स्थान पर सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया है.
सारांक्ष जैन को वॉशिंगटन सुंदर की जगह इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए की टीम में शामिल किया गया है. इस टीम को 1 फरवरी से अहमदाबाद में मल्टी डे मैच खेलना है. आवेश खान रणजी ट्रॉफी में मध्य प्रदेश की टीम के साथ रहेंगे. और जरूरत पड़ने पर टेस्ट टीम के साथ जुड़ जाएंगे.
इंग्लैंड बनाम दूसरे टेस्ट के लिए भारत की टीम:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रित बुमरा (वीसी), अवेश खान, रजत पाटीदार, सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर, सौरभ कुमार।