केएल राहुल ने अपने फैंस से मांगा ये सुझाव

केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।

Edited By : Devbrat Bajpai |Sep 21, 2017, 09:38 AM IST

Published On Sep 21, 2017, 09:38 AM IST

Last UpdatedSep 21, 2017, 09:38 AM IST

केएल राहुल © AFP
केएल राहुल © AFP

टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज केएल राहुल मौजूदा समय में टीम इंडिया में तो हैं लेकिन प्लेइंग इलेवन से बाहर चल रहे हैं। लेकिन वह अपने वक्त को बिल्कुल जाया नहीं होने दे रहे हैं और जमकर प्रैक्टिस करने के साथ मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक फोटो अपने ट्विटर हैंडल पर डाली जिसमें वह अपने लैपटॉप के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इस फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन डाला है कि ऑनलाइन कोई अच्छी फिल्म को ढूंढ रहा हूं। कोई सुझाव हो तो बताएं।

राहुल का यह ट्वीट करना ही था कि उनके फैंस ने सुझावों की झड़ी लगा दी। हम उम्मीद करते हैं कि राहुल को उनके फैंस ने एक अच्छी फिल्म देखने का सुझाव दिया होगा। वैसे राहुल टीम इंडिया के उन क्रिकेटरों में शामिल हैं जो सोशल मीडिया पर खासे एक्टिव रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने हार्दिक पांड्या की नई नवेली हेयर स्टाइल का सोशल मीडिया पर खासा मजाक बनाया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

[ये भी पढ़ें: एम एस धोनी बन गए ‘शार्प शूटर’, कोलकाता में लगाया सटीक निशाना]

 

वैसे अब राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में प्लेइंग इलेवन में अपनी वापसी की बांट जोह रहे होंगे। राहुल श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में सफल नहीं रहे थे और उन्होंने चार पारियों में 4, 17, 7, और 24 का स्कोर बनाया था। इसीलिए जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले शिखर धवन ने अपना नाम वापस लिया तब भी केएल राहुल का खराब फॉर्म के कारण टीम से पत्ता कट गया और ओपनिंग में रोहित शर्मा के साथ अजिंक्य रहाणे को भेजा गया। वैसे पहले मैच में रहाणे बहुत जल्दी आउट हो गए थे। ऐसे में क्या केएल राहुल को टीम में जगह मिलेगी? बहरहाल, ये तो वक्त ही तय करेगा।

टीम इंडिया सीरीज में पहले से ही 1-0 से बढ़त बनाए हुए है। आज कोलकाता में दोनों टीमें दूसरे वनडे में एक दूसरे भिड़ेंगी। अगर बारिश न हुई तो दोनों टीमों के बीच घमासान देखने को मिलेगा ये तो तय है।

Editor's Pick