add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

केएल राहुल ने 795 दिन बाद शतक जड़कर रचा इतिहास, यह कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

केएल राहुल ने 87 बॉल में शतक लगाया. उन्होंने 92 बॉल में 112 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 14, 2026 5:34 PM IST

KL Rahul Century: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में धमाकेदार शतक लगाया. केएल राहुल के वनडे करियर का यह आठवां शतक है. उन्होंने इस शतक के साथ इतिहास भी रच दिया है.

न्यूजीलैंड के खिलाफ राजकोट में खेले गए दूसरे वनडे मैच में केएल राहुल ने शतक जमाया. केएल राहुल ने 87 बॉल में शतक लगाया. उन्होंने 92 बॉल में 112 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और एक छक्का लगाया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केएल राहुल का यह 8वां वनडे शतक, न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा, नंबर 5 या उससे नीचे बैटिंग करते हुए तीसरा और विकेट-कीपर के तौर पर तीसरा शतक है.

2023 में लगाया था आखिरी शतक

केएल राहुल का यह शतक दो साल से अधिक समय के बाद आया है. उन्होंने इससे पहले वनडे में आखिरी शतक नीदरलैंड्स के खिलाफ वनडे वर्ल्ड कप में लगाया था. उन्होंने 12 नवंबर 2023 को नीदरलैंड्स के खिलाफ मैच में 104 रन की पारी खेली थी. 795 दिन के बाद केएल राहुल के बल्ले से वनडे में यह शतक निकला है.

केएल राहुल के पिछले चार वनडे मैच स्कोर

60 vs साउथ अफ्रीका

66* vs साउथ अफ्रीका

29* vs न्यूजीलैंड

112* vs न्यूजीलैंड

केएल राहुल vs न्यूज़ीलैंड (वनडे)

पारी: 10

रन: 469

औसत: 93.8

स्ट्राइक रेट: 111.13

शतक/अर्धशतक: 2/1

उच्चतम स्कोर: 112*

केएल राहुल ने रचा इतिहास

वहीं इस शतक के साथ केएल राहुल ने इतिहास भी रच दिया. वह राजकोट में वनडे क्रिकेट में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं. इससे पहले केएल राहुल के नाम ही इस मैदान पर सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड था, उन्होंने 2020 में 80 रन की पारी खेली थी. वहीं इस मैदान पर केएल राहुल सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने क्विंटन डी कॉक (103) को पीछे छोड़ा.