केएल राहुल को घर से बाहर रन करने होंगे : सौरव गांगुली

गांगुली ने कहा, "मैं उनका (राहुल) समर्थन करने आया हूं। उन्हें घर से बाहर रन करने होंगे।

Edited By : Cricket Country Staff |Mar 01, 2019, 10:00 PM IST

Published On Mar 01, 2019, 10:00 PM IST

Last UpdatedMar 01, 2019, 10:00 PM IST

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी से तारीफ बटोरने वाले भारतीय ओपनर केएल राहुल से वनडे सीरीज में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। विश्व कप के लिए चुनी जाने वाली टीम में जगह पक्की करने के लिए राहुल को अपने आप को साबित करना होगा।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि केएल राहुल को घर से बाहर रन बनाने होंगे। गांगुली ने कहा, “मैं उनका (राहुल) समर्थन करने आया हूं। उन्हें घर से बाहर रन करने होंगे। वह बेहतरीन प्रतिभा के धनी हैं। आखिरी के दो टी-20 मैचों में उन्होंने शानदार खेल खेला था।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- विवाद के बाद विनम्र हुआ हूं, टीम में जगह को ज्यादा महत्व देता हूं

केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में 36 गेंद पर 50 रन की पारी खेली थी जबकि दूसरे मुकाबले में 26 गेंद पर 47 रन बनाए थे।

राहुल को एक चैट शो के दौरान महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी के बाद अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया था। बाद में जांच लंबित होने के बाद उनके प्रतिबंध को हटा दिया गया।

राहुल ने विवाद पर कहा था, ‘‘इससे मैं थोड़ा विनम्र हो गया हूं। मैं इस मौके का सम्मान करता हूं कि मुझे देश के लिए खेलने का मौका दिया गया है। हर किसी बच्चे का सपना अपने देश के लिए खेलने का होता है और मैं भी कुछ अलग नहीं हूं। मैं जहां हूं, उसे महत्व देता हूं और मौकों का फायदा उठा रहा हूं और क्रिकेट पर काम कर रहा हूं।’’

Editor's Pick