केएल राहुल को उम्मीद- पिता हार्दिक की तरह ऑलराउंडर बनेंगे पांड्या जूनियर

हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के बेटे का जन्म 30 जुलाई को वडोदरा में हुआ।

Edited By : India.com Staff |Aug 08, 2020, 12:47 PM IST

Published On Aug 08, 2020, 12:47 PM IST

Last UpdatedAug 08, 2020, 12:47 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के शीर्ष क्रम बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) चाहते हैं उनके साथ खिलाड़ी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के बेटे अपने पिता की तरह गेंदबाजी ऑलराउंडर बनें।

राहुल ने ये बात हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट कर कही। क्रुणाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हार्दिक के बेटे को गोद में लिए हुए एक वीडियो पोस्ट किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

वीडियो पर राहुल ने कमेंट किया, “प्लीज उसे बोलें कि वो तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर बने।”

भारतीय क्रिकेटर हार्दिक ने साल की शुरुआत में अभिनेत्री नताशा स्टेनकोविक से सगाई की थी। वहीं 30 जुलाई को नताशा ने वडोदरा के एक अस्पताल में अपने पहले बेटे को जन्म दिया।

हार्दिक ने ट्विटर के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी बांटी थी। जिसके बाद टीम इंडिया के उनके साथी खिलाड़ियों ने उन्हें बधाई दी। जिनमें उनके करीबी दोस्त राहुल भी शामिल थे।

Editor's Pick