IPL से पहले LSG को बहुत बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हो सकते हैं केएल राहुल?

IPL 2023 के दौरान चोटिल होने के बाद केएल राहुल ने पिछले साल सितंबर में एशिया कप के दौरान वापसी की थी लेकिन पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए. यही वजह है कि इंग्लैंड के खिलाफ 5वें टेस्ट से केएल बाहर हो गए हैं.

Edited By : Vanson Soral |Mar 01, 2024, 02:29 PM IST

Published On Mar 01, 2024, 02:29 PM IST

Last UpdatedMar 01, 2024, 02:29 PM IST

KL Rahul

PIC- BCCI

लखनऊ सुपर जांइट्स को 2024 के आईपीएल में बड़ा झटका लग सकता हैं. केएल राहुल चोट के कारण भारत और इंग्लैड के बीच खेले जा रहे सीरीज से बाहर चल रहे है और उनके आईपीएल के कुछ मैचों से बाहर भी हो सकते है. केएल राहुल अभी इंग्लैड में है और अपने चोट से रिकवर हो रहे है. बीसीसीआई के अनुसार वो लंदन में मेडिकल टीम के देखरेख में है और उनको लेकर हेल्थ अपडेट अभी जारी किए है.

पिछले सीजन भी चोट के कारण थे बाहर

के एल राहुल पिछले आईपीएल सीजन में चोट के कारण आधे सीजन से बाहर रहे थे. वो पिछले 1 साल में कई मौके पर चोट के वजह से टीम से बाहर रहे हैं. पिछले साल के एल राहुल के जगह पर लखनऊ की टीम ने करुण नायर को शमिल किया था. अगर वो IPL से पहले फिट नहीं हो पाते है तो ये लखनऊ के टीम के लिए बड़ा झटका होगा क्योंकि राहुल टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी है. राहुल के फिटनेस को देखते हुए लखनऊ सुपर जांइट्स ने निकोलस पूरन को टीम का उपकप्तान बनाया गया है . पिछले सीजन में राहुल के गैर मौजूदगी में टीम की कमान कुनाल पांड्या ने संभाली थी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केएल की जगह ले सकते हैं ये खिलाड़ी

अगर चोट के कारण केएल राहुल आईपीएल से बाहर होते हैं तो सरफराज खान को टीम में जगह मिल सकती है क्योंकि टेस्ट में डेब्यू से सराफराज पर कई टीम की नजर हैं. अगर ऐसा होता है तो लखनऊ की पहली पंसद सरफराज खान हो सकते है. सरफराज खान के अलावा मनदीप सिंह को भी टीम में ले सकती है. उनको आईपीएल का अच्छा खासा अनुभव है. लखनऊ सुपर जांइट्स एक बार फिर करुण नायर पर भरोसा कर सकती है क्योंकि पिछली बार राहुल के बाहर होने पर उनको ही टीम में शामिल किया गया था.

Editor's Pick