केएल राहुल-आथिया शेट्टी संग लेंगे फेरे, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में दिया गया है रेस्ट

केएल राहुल और अभिनेत्री आथिया शेट्टी की शादी की खबरें काफी दिनों से चर्चा में है.दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jan 14, 2023, 11:33 AM IST

Published On Jan 14, 2023, 11:33 AM IST

Last UpdatedJan 14, 2023, 11:33 AM IST

KL Rahul Athiya

KL Rahul Athiya (Photo-Instagram)

भारत के ओपनर केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं होंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक केएल राहुल ने पारिवारिक कारणों से छुट्टी लिया है. केएल राहुल और अभिनेत्री आथिया शेट्टी की इसी महीने शादी होनी है, जिसकी वजह से क्रिकेटर को आराम दिया गया है. 23 जनवरी को शादी की संभावित तारीख बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

केएल राहुल और अभिनेत्री आथिया शेट्टी की शादी की खबरें काफी दिनों से चर्चा में है.दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं, हालांकि दोनों ने इस रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है. सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर साथ देखे गए हैं. साल 2021 में पहली बार एक फिल्म की प्रीमियर पर दोनों साथ नजर आए थे.

जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक वेडिंग फंक्शन तीन दिन तक चलेगा. 21-22 जनवरी को हल्दी-मेहंदी और संगीत का फंक्शन होगा, वहीं 23 जनवरी को अथिया और राहुल शादी के सात फेरे लेंगे.

शादी में क्रिकेटर्स और बॉलीवुड जगत से कुछ बड़े नाम शामिल होंगे. विराट कोहली, महेंद्र सिंह धोनी के इस शादी में शामिल होने की बात कही जा रही है, वहीं सलमान खान, अक्षय कुमार, जैकी श्रॉप भी इस शादी में शिरकत करेंगे. मीडिया को इस आयोजन से दूर रखा गया है. यह शादी मुंबई में सुनील शेट्ठी के बंगले से होगी.

Editor's Pick