LSG के मालिक संजीव गोयनका से मिले केएल राहुल, आखिर क्या बात हुई...

केएल राहुल और संजीव गोयनका के बीच मुलाकात हुई. इसके बाद कयास लग रहे हैं कि राहुल चाहते हैं कि उन्हें रीटेन किया जाए.

Edited By : Bharat Malhotra |Aug 27, 2024, 08:51 AM IST

Published On Aug 27, 2024, 08:51 AM IST

Last UpdatedAug 27, 2024, 08:51 AM IST

KL Rahul Sanjeev Goenka

KL Rahul Sanjeev Goenka

नई दिल्ली: केएल राहुल और लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका के बीच आईपीएल 2024 के पिछले सीजन में काफी तल्खी हुई थी. और इसके बाद यह सवाल भी उठने लगे थे कि क्या केएल राहुल लखनऊ से अलग हो जाएंगे. लेकिन इस बीच केएल राहुल और गोयनका के बीच मुलाकात की तस्वीर वायरल हो रही है. और खबर है कि राहुल चाहते हैं कि उन्हें इस सीजन में लखनऊ के लिए रीटेन किया जाए. हालांकि खबरों के अनुसार लखनऊ के मालिक की ओर से उन्हें इसका कोई आश्वासन नहीं मिला है.

राहुल, टीम इंडिया के पूर्व उपकप्तान रहे हैं और लेकिन अब वह भारत की टी20 टीम का हिस्सा नहीं हैं. और ऐसा लग भी नहीं रहा कि उन्हें निकट भविष्य में इसमें जगह मिलेगी.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

राहुल की कप्तानी में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम लगातार दो सीजन में आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंची. लेकिन इसका श्रेय काफी हद तक टीम के मेंटॉर गौतम गंभीर की रणनीतिक समझ को दिया गया. हालांकि तीसरे सीजन में जब गंभीर टीम के साथ नहीं थे तो लखनऊ की टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी. और इससे इन बातों को और हवा मिली.

समाचार एजेंसी पीटीआई ने आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के एक सदस्य के हवाले से बताया, ‘हां, राहुल कोलकाता आ थे और डॉक्टर गोयनका से मुलाकात की थी. आरपीजी हेड ऑफिस में यह मुलाकात हुई. उन्होंने साफ तौर पर डॉक्टर गोयनका को कहा कि वह रीटेन होना चाहते हैं. हालांकि, जब तक बीसीसीआई रीटेंशन पॉलिसी लेकर नहीं आती, LSG मैनेजमेंट अपनी योजनाओं का खुलासा नहीं करेगी.’

नाम न बताने आईपीएल के सूत्र ने बताया, ‘देखिए, राहुल रीटेन होना चाहते हैं लेकिन जब तक लखनऊ को यह पता चले कि कितने खिलाड़ियों को रीटेन किया जा सकता है और क्या नया पर्स है, तब तक कोई वादा नहीं किया जा सकता.’

इस पर लखनऊ सुपर जायंट्स के मैनेजमेंट की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है.

पिछले साल, राहुल और गोयनका के बीच सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबले के बाद काफी गर्मागर्म बहस हुई थी. यह भी कहा जा रहा है कि अगर राहुल को रीटेन किया भी जाता है तो वह पहली पसंद नहीं होंगे.

राहुल को अगर पहली पसंद के तौर पर रीटेन किया जाता है तो उन्हें 18 से 29 करोड़ रुपये मिल सकते हैं. यह रकम ऑक्शन पर्स से कटेगी. कोई भी टीम जो टॉप ऑर्डर में एक्स फैक्टर खिलाड़ी देख रही है, वह इतनी रकम राहुल पर खर्च नहीं करना चाहेगी.

अगर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम राहुल को वापस रखने को लेकर गंभीर होती तो वह खुद चलकर कोलकाता नहीं आते. खबर है कि ज्यादातर फ्रैंचाइजी राहुल की बल्लेबाजी शैली को देखते हुए उन्हें रखने को तैयार नहीं हैं. क्योंकि उनकी बैटिंग का स्टाइल अब पुराना हो चुका है.

इतना ही नहीं उनकी कप्तानी भी बहुत अच्छी नहीं रही है. साथ ही वह महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा या ऋषभ पंत की तरह बहुत ज्यादा टीम स्पॉन्सरशिप भी नहीं ला सकते हैं.

पीटीआई

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick