AUS vs IND: संजय मांजरेकर ने चुनी पर्थ टेस्ट के लिए प्लेइंग XI, लिए चौंकाने वाले फैसले

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने पर्थ टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है. रोहित शर्मा इस टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे. और उनकी गैरमौजदूगी में सलामी बल्लेबाज की भूमिका के लिए सबसे आगे केएल राहुल का नाम चल रहा है. लेकिन मांजरेकर ने जो टीम चुनी है उसमें राहुल का नाम...

Edited By : Bharat Malhotra |Nov 20, 2024, 10:27 AM IST

Published On Nov 20, 2024, 10:27 AM IST

Last UpdatedNov 20, 2024, 10:27 AM IST

KL Rahul should not open says sanjay manjrekar

KL Rahul should not open says sanjay manjrekar

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने पर्थ टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन चुनी है. रोहित शर्मा इस टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे. और उनकी गैरमौजदूगी में सलामी बल्लेबाज की भूमिका के लिए सबसे आगे केएल राहुल का नाम चल रहा है. लेकिन मांजरेकर ने जो टीम चुनी है उसमें राहुल का नाम नहीं है. सीरीज का पहला मैच 22 नवंबर से खेला जाएगा.

मांजरेकर ने यशस्वी जायसवाल के गेंदबाजी पार्टनर के लिए अभिमन्यु ईश्वरन का नाम रखा है. उनका मानना है कि बंगाल के इस बल्लेबाज को पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी दी जानी चाहिए. ईश्वरन ने अभी तक कोई मुकाबला नहीं खेला है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ईएसपीएनक्रिकइंफो के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, ‘ऐसा नहीं है कि केएल राहुल ओपनिंग करते ही कमाल कर देंगे. अगर हम हकीकत की बात करें, केएल राहुल को आप फिलहाल देख सकते हैं, आपको उनके लिए बुरा लगता है. मैं एक खिलाड़ी के तौर पर जो प्रतिभा उनमें है उसे बहुत पसंद करता हूं. उनमें फिलहाल आत्मविश्वास की कमी नजर आती है. और आप नहीं चाहते कि इस तरह का कोई व्यक्ति आपके लिए पारी का आगाज करे क्योंकि नंबर 1,2 और 3 से ही पारी की लय बनती है.’

राहुल ने आखिरी बार बीते साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय धरती पर हुई सीरीज में ओपनिंग की थी. 32 साल के इस ओपनर का टेस्ट में बतौर ओपनर रिकॉर्ड बहुत अच्छा नहीं है. उन्होंने सिर्फ 35 के करीब के औसत से रन बनाए हैं. साल 2024 में भी राहुल ने सिर्फ 33.42 के औसत से रन बनाए हैं.

मांजरेकर का मानना है कि राहुल को नंबर 6 पर ही बैटिंग करनी चाहिए. उन्होंने माना कि निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ राहुल पुरानी गेंद के साथ अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं.

ऐसा नहीं है कि राहुल का इस पोजिशन पर रिकॉर्ड भी बहुत अच्छा है. अपने बीते छह में से पांच में उन्होंने इसी पोजिशन पर बैटिंग की है और उनका यहां बल्लेबाजी औसत 30 से भी कम का है.

मांजरेकर की टीम में नंबर तीन पर ध्रुव जुरेल को मौका दिया है. वहीं नंबर पांच पर ऋषभ पंत का नाम शामिल है. हालांकि अपनी टीम में उन्होंने सरफराज खान को मौका नहीं दिया है. और न ही रविचंद्रन अश्विन मांजरेकर की टीम में नहीं हैं.

यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, ध्रुव जुरेल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, वॉशिंग्टन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और आकाश दीप

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick