add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

टेस्ट सीरीज में भारत ने बांग्लादेश को किया क्लीन स्वीप, कप्तान राहुल ने इन खिलाड़ियों को दिया क्रेडिट

कप्तान केएल राहुल ने श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन के अलावा इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की...

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - December 25, 2022 12:33 PM IST

भारतीय टीम ने बांग्लादेश को उसकी सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप किया है. मीरपुर में खेले गए इस मैच में भारत ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को तीन विकेट से हरा दिया. भारत की इस जीत के हीरो रहे रविचंद्रन अश्विन और श्रेयस अय्यर, जिन्होंने सात विकेट गिर जाने के बाद पारी को संभाला और नाबाद 71 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी. अश्विन को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. वहीं टीम के कप्तान केएल राहुल ने भी अश्विन और अय्यर की पारी की जमकर तारीफ की है.

रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे केएल राहुल ने कहा कि आर. अश्विन और श्रेयस अय्यर ने लक्ष्य को आसान बनाया, इस जीत दिलाने के लिए उन्हें शाबासी. कप्तान ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था कि यह आसान होगा, हमें पता था कि रन बनाने के लिए हमें कड़ी मेहनत करने की जरूरत है. हमने जितना सोचा था उससे ज्यादा विकेट गंवाए. हमने गलतियां की हैं लेकिन सीखने की कोशिश करेंगे और उम्मीद है कि अगर भविष्य में ऐसी ही स्थिति आती है तो हम बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह भी पढ़ें:

भारत ने टेस्ट सीरीज जीतकर WTC फाइनल के लिए दावा किया मजबूत, जानिए प्वाइंट्स टेबल का हाल

केएल राहुल ने गेंदबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि पिछले 6-7 सालों में अपनी गेंदबाजी की गहराई से खुश हूं. सीरीज  की जीत यह बताती है कि हमने अपने तेज आक्रमण को कितनी अच्छी तरह तैयार किया है. रविचंद्रन अश्विन और अक्षर पटेल ने भी वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है. उमेश रंग में दिखे, वहीं लंबे समय बाद जयदेव उनादकट टीम में आए लेकिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और शायद उन्हें जितने विकेट मिले उससे ज्यादा के हकदार थे. इससे बने दबाव को अश्विन और अक्षर ने भुनाया.

वहीं बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने कहा हमने अच्छा खेला और सभी ने योगदान दिया. श्रेयस और अश्विन ने दबाव में अच्छी बल्लेबाजी की. टीम की मानसिकता मुझे खुश करती है. उम्मीद है कि अगले साल हमें बेहतर नतीजे मिलेंगे.