add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

ICC T20I Rankings: शीर्ष भारतीय केएल राहुल; विराट कोहली, शिखर धवन को भी फायदा

भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज 2-0 से जीती है।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 11, 2020 4:23 PM IST

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में जीत के बाद भारतीय बल्लेबाजों को आईसीसी रैंकिंग में बढ़त हासिल हुई है। शीर्ष क्रम बल्लेबाज केएल राहुल बल्लेबाजों की सूची में नंबर 6 पर बरकरार हैं और टी20 रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों में सबसे आगे हैं।

राहुल के अलावा कप्तान विराट कोहली और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को भी एक-एक पायदान का फायदा हुआ है। कोहली नौवें और धवन 15वें स्थान पर पहुंच गए थे। वहीं श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर रहे उप कप्तान रोहित शर्मा एक पायदान नीचे गिरकर 13वें स्थान पर आ गए हैं। पाकिस्तान के शीर्ष क्रम बल्लेबाज बाबर आजम टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बल्लेबाजों के साथ साथ भारतीय गेंदबाजों ने भी रैंकिंग में बढ़त हासिल की है। युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने 146 स्थान के फायदे के साथ 98वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं शार्दुल ठाकुर ने 92वें स्थान पर कब्जा जमाया है। टीम इंडिया के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आठ पायदान के फायदे के साथ 39वें नंबर पर आ गए हैं।

विराट कोहली ने सुलझाई सलामी बल्लेबाज की समस्या, कहा- जो अच्छा प्रदर्शन करेगा, उसे मिलेगा मौका

टीमों की रैंकिंग में भारतीय टीम 260 रेटिंग के साथ पांचवें नंबर पर बनी हुई है। वहीं श्रीलंका 236 रेटिंग के साथ आठवें नंबर पर काबिज है। श्रीलंका टीम भले ही सीरीज हार गई हो लेकिन टीम के प्रमुख बल्लेबाज धनंजया डी सिल्वा 72 पायदान के फायदे के साथ 115वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं रिस्ट स्पिनर लक्षण संदकन 10 पायदान आगे बढ़कर गेंदबाजों की सूची में 29वें स्थान पर आ गए हैं।