- क्रिकेट न्यूज़
- News
- KL Rahul returns from London after routine health checkup
केएल राहुल लंदन से वापस भारत लौटे, आईपीएल में क्या होगी वापसी ?
KL Rahul Injury Update: हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल को चोट लगी, जिसके बाद वह सीरीज से बाहर हो गए.
Published On Mar 04, 2024, 09:05 PM IST
Last UpdatedMar 04, 2024, 09:05 PM IST
(Photo credit-KL Rahul Twitter page)
नई दिल्ली. चोट की वजह से भारत-इंग्लैंड सीरीज से बाहर हुए केएल राहुल को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है. केएल राहुल मेडिकल चेकअप के बाद लंदन से भारत लौट आए हैं और वह आईपीएल 2024 में वापसी करने को तैयार हैं.
क्रिकेटर के एक करीबी सूत्र ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, वह पुनर्वास के लिए बेंगलुरु में एनसीए में रहेंगे और आईपीएल 2024 से पहले पूरी तरह से फिट होने के लिए काम करेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान को जल्द ही राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) से मंजूरी मिल जाएगी.
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेलने की संभावना
सूत्र ने कहा, यह कोई बड़ी चोट नहीं थी, लेकिन वह 100 फीसदी फिट महसूस नहीं कर रहे थे और कोई बड़ा जोखिम नहीं लेना चाहते थे, इसलिए, उन्होंने इंग्लैंड सीरीज से हटने का फैसला लिया, वह चेक-अप के लिए लंदन गए और अब वह ठीक हैं. राहुल के 24 मार्च को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स के शुरुआती मैच में खेलने की संभावना है.
हैदराबाद टेस्ट में चोटिल हुए थे केएल राहुल
केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में चोटिल हो गए थे. हैदराबाद में खेले गए टेस्ट मैच में उन्हें चोट लगी, जिसके बाद वह सीरीज से बाहर हो गए.