रोहित शर्मा के नेतृत्व में केएल राहुल, रिषभ पंत, जसप्रीत बुमराह को भविष्य के कप्तान के रूप में तैयार करेगी BCCI: चेतन शर्मा

रोहित शर्मा 4 मार्च से श्रीलंका के खिलाफ होने वाले दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज में पहली बार भारतीय टेस्ट टीम की अगुवाई करते नजर आएंगे। 

Edited By : India.com Staff |Feb 20, 2022, 10:37 AM IST

Published On Feb 20, 2022, 10:37 AM IST

Last UpdatedFeb 20, 2022, 10:37 AM IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भारतीय टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया है। बोर्ड रोहित के नेतृृत्व में केएल राहुल (KL Rahul), जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और रिषभ पंत (Rishabh Pant) को भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार करना चाहता है।

भारतीय चयनसमिति के अध्यक्ष चेतन शर्मा (Chetan Sharma) ने कहा, ‘‘रोहित शर्मा कप्तानी के लिए सभी की पहली पसंद थे। वो हमारे देश का नंबर एक क्रिकेटर है और सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि वो तीनों फॉर्मेट खेल रहा है। महत्वपूर्ण ये है कि हम उनका वर्कलोड मैनेजमेंट कैसे संभालते हैं।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित के कप्तान रहते हुए नये कप्तानों को तैयार किया जाएगा और ये साफ हो गया कि केएल राहुल के दक्षिण अफ्रीका में खराब प्रदर्शन के बाद वो मैनेजमेंट की पसंद नहीं हैं। उन्होंने कहा, ‘‘केएल राहुल, रिषभ पंत और जसप्रीत बुमराह को रोहित की अगुवाई में भविष्य के कप्तान के तौर पर तैयार किया जाएगा।’’

शर्मा ने कहा, ‘‘हमने राहुल को दक्षिण अफ्रीका में कप्तान बनाया। बुमराह वहां उप कप्तान थे और श्रीलंका के खिलाफ भी ये भूमिका निभाएंगे। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में रिषभ को उप कप्तान बनाया गया। ये संभावित नेतृत्वकर्ता हैं जिन्हें रोहित के नेतृत्व में तैयार किया जाएगा।’’

भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, विराट कोहली, श्रेयस, हनुमा विहारी, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, केएस भरत, अश्विन, रवि जडेजा, जयंत यादव, कुलदीप, बुमराह (उपकप्तान), शमी, सिराज उमेश यादव, सौरभ कुमार।

Editor's Pick