- क्रिकेट न्यूज़
- News
- KL Rahul, Rishabh Pant register highest sixth wicket partnership for India in 4th inning
राहुल-पंत के बीच बनी 200 रन की साझेदारी, टूटा 19 साल का रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच ओवल में खेला जा रहा है।
Published On Sep 11, 2018, 08:42 PM IST
Last UpdatedSep 11, 2018, 08:42 PM IST
KL Rahul © Getty Images
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज के पांचवे और आखिरी टेस्ट मैच में भारतीय टीम 75 ओवरों के बाद 298/5 रन बनाकर खेल रही है। इंग्लैड को मैच जीतने के लिए महज पांच विकटों की दरकार है, जबकि भारत को अगर ये मैच बचाना है तो पूरे दिन मैदान पर डटे रहना होगा। एलिस्टर कुक के अंतरराष्ट्रीय करियर का ये आखिरी मैच है। ऐसे में इंग्लैंड उन्हें जीत के साथ विदाई देना चाहेगा।
इस वक्त केएल राहुल 210 गेंद पर 142 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनके साथ दूसरे छोर पर मौजूद रिषभ पंत ने 118 गेंद खेलकर 101 रन बना लिए हैं। दोनों के बीच इस वक्त 200 रन की साझेदारी बन चुकी है। भारतीय टीम को मैच बचाने के लिए इन दोनों खिलाड़ियों से काफी आस है।
इस बड़ी साझेदारी के साथ दोनों खिलाड़ियों ने एक रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। पंत और राहुल की साझेदारी चौथी पारी में भारतीय टीम की तरफ से टेस्ट में सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले चौथी पारी में छठे विकेट के लिए सचिन तेंदुलकर और नयन मोंगिया के बीच 1999 में बनी साझेदारी सबसे बड़ी साझेदारी थी। दोनों ने चेन्नई में 136 रन की साझेदारी पाकिस्तान के खिलाफ बनाई थी।
सबसे पहले एम एल जयसिम्हा और चंदू बोर्डे साल 1968 में 119 रन जोड़कर पहली बार चौथी पारी में भारत के लिए 100 रन से ज्यादा की साझेदारी बनाई थी।