• Home
  • News
  • KL Rahul said our performance was not up to expectations

IPL 2024: हार से भड़के कप्तान केएल राहुल, जानिए किसको ठहराया जिम्मेदार?

सुनील नरेन के अर्धशतक से कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवरों में 235/6 रन का स्कोर खड़ा किया जो इकाना स्टेडियम में सबसे बड़ा स्कोर है.

Edited By : Vanson Soral |May 06, 2024, 01:09 AM IST

Published On May 06, 2024, 01:09 AM IST

Last UpdatedMay 06, 2024, 01:09 AM IST

KL-RAHUL-1

PIC- @IPL

लखनऊ। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में हारने के बाद लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के कप्तान केएल राहुल ने कहा कि उनकी टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. फॉर्म में चल रहे सुनील नारायण के अर्धशतक और शानदार गेंदबाजी से कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने एलएसजी पर 98 रन से जीत हासिल की.

राहुल ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, ‘‘हमारे सामने बड़ा लक्ष्य था. बल्ले, गेंद और फील्डिंग में हमने बेहद खराब प्रदर्शन किया. हमारा प्रदर्शन आज उम्मीदें के मुताबिक नहीं रहा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘विकेट अच्छा था, पिच इतनी खराब नहीं थी. लेकिन लक्ष्य 20-30 रन अधिक था. हमारी बल्लेबाजी काफी खराब रही. हमें रणनीति का कार्यान्वयन करना चाहिए था जो हम नहीं कर सके.’’ राहुल ने कहा, ‘‘ड्रेसिंग रूम में जाने के बाद हम इस मैच के बजाय आगे के बारे में सोचेंगे. यह हमारा घरेलू मैदान पर अंतिम मैच था. प्लेऑफ में जाने के लिए हमें अब बाकी तीनों मैच जीतने होंगे. हमें निडर होकर बल्लेबाजी करनी होगी.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अगले तीनों मैच जीतने होंगे

सलामी बल्लेबाज सुनील नरेन ने 39 गेंदों में नाबाद 81 रन बनाए जिससे कोलकाता ने बड़ी जीत दर्ज की. कप्तान केएल राहुल ने जोर देकर कहा कि एलएसजी को प्ले-ऑफ में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे तीन मैच जीतने होंगे और करो या मरो की स्थिति से उनकी टीम को मदद मिलेगी. केएल ने कहा, “हमने सुनील और अन्य बल्लेबाजों के खिलाफ कुछ गलतिया की जिससे हमारे गेंदबाजों पर दबाव पड़ा. हम देखेंगे कि हमने कहां गलती की और इससे सबक लेते हुए और बेहतर बनने का प्रयास करेंगे.

उन्होंने कहा, “यह हमारा आखिरी घरेलू मैच था, इसलिए अब हमें अगले तीनों मैच जीतने होंगे. यदि शीर्ष चार में जाना चाहते हैं, तो आपको सभी मैच जीतने होंगे. इससे हमें वहां जाने की थोड़ी आजादी मिलेगी और हम थोड़ा और अधिक निडर और थोड़ा बहादुर होकर सामना कर सकेंगे.”

Editor's Pick