- Home
- News
- kl rahul sanjeev goenka controversy in IPL ross taylor was slapped by team owner in IPL 2011
केएल राहुल का विवाद तो मामूली, रॉस टेलर को तो मालिक से खाने पड़े थे थप्पड़
IPL एक बार फिर विवादों में हैं. वजह है लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का कप्तान केएल राहुल को सबके सामने डांटना. दरअसल, SRH के खिलाफ लखनऊ को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा जिससे LSG के मालिक इतना ज्यादा खफा हो गए कि मैच के तुरंत बाद हजारों फैंस...
Published On May 11, 2024, 09:55 AM IST
Last UpdatedMay 11, 2024, 09:55 AM IST
PIC- TWITTER
IPL एक बार फिर विवादों में हैं. वजह है लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका का कप्तान केएल राहुल को सबके सामने डांटना. दरअसल, SRH के खिलाफ लखनऊ को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा जिससे LSG के मालिक इतना ज्यादा खफा हो गए कि मैच के तुरंत बाद हजारों फैंस के सामने ही केएल को खरी-खोटी सुनाने लगे जिसका वीडियो अब तक वायरल हो रहा है. इस बीच कई दिग्गज क्रिकेटर और फैंस ने संजीव गोयनका को उनकी इस हरकत के लिए जमकर लताड़ लगा रहे हैं.
स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भारतीय टीम के अपने साथी खिलाड़ी केएल राहुल पर सार्वजनिक रूप से भड़ास निकालने वाले संजीव गोयनका को आड़े हाथ लिया है. शमी ने गोयनका पर बरसते हुए कहा है कि लखनऊ सुपर जाइंट्स टीम की हार के बाद टीवी कैमरे पर उसके मालिक की इस तरह की प्रतिक्रिया के लिये खेलों में कोई जगह नहीं है.
KL पर बरसे संजीव गोयनका
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ की दस विकेट से हार के बाद राहुल पर बरसते हुए गोयनका की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. शमी इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं. शमी ने ‘क्रिकबज लाइव’ पर कहा, ‘‘करोड़ों लोग आपको देख रहे हैं और आपसे सीख रहे हैं. अगर कैमरे के सामने ये चीजें होती है और स्क्रीन पर ऐसी प्रतिक्रिया देखने को मिलती है तो यह शर्मनाक है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपका एक दायरा होना चाहिये बात करने का, ये मैसेज बहुत गलत जाता है.’’
IPL में यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का विवाद देखने को मिला है. इससे पहले भी खिलाड़ी और मालिक के बीच हुए विवाद एक ऐसा ही मामला सामने आ चुका हैं जिसका खुलासा न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर रॉस टेलर ने अपनी किताब में किया था. टेलर ने बताया था कि IPL 2011 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए एक मैच में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे जिसके बाद टीम के एक मालिक ने उन्हें कई थप्पड़ जड़ दिए थे.
टेलर को पड़े थे कई थप्पड़
टेलर ने अपनी आत्मकथा‘रॉस टेलर: ब्लैक एंड व्हाइट’ में लिखा, “IPL 2011 में राजस्थान का मैच पंजाब किंग्स (तब किंग्स इलेवन पंजाब) से था. हमे जीत के लिए 195 रन बनाने थे लेकिन मैं जीरो पर एलबीडब्लू आउट हो गया. हमारी टीम बुरी तरह से हार गई. इसके बाद शाम को टीम, सपोर्ट स्टाफ और टीम मैनेजमेंट होटल के टॉप फ्लोर पर स्थित बार में था. इस दौरान टीम के एक मालिक मेरे पास आए और कहा- टेलर, हम आपको जीरो पर आउट होने के लिए लाखों डॉलर्स नहीं देते हैं. इसके बाद उन्होंने मुझे तीर-चार थप्पड़ भी रसीद कर दिए. मैं घबरा गया.”