कोहली और धोनी का खेल के लिए नजरिया बिल्कुल अलग: लोकेश राहुल

विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेल चुके लोकेश राहुल ने दोनों की कप्तानी में खेलने के अपने अनुभव बांटे

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 07, 2016, 06:04 PM IST

Published On Sep 07, 2016, 06:04 PM IST

Last UpdatedSep 07, 2016, 06:04 PM IST

राहुल का मानना है कि महेन्द्र सिंह धोनी सबसे बेहतरीन कप्तान हैं © Getty Images
राहुल का मानना है कि महेन्द्र सिंह धोनी सबसे बेहतरीन कप्तान हैं © Getty Images

भारत के युवा स्टार लोकेश राहुल ने भले ही बहुत ज्यादा मैच ना खेले हों, लेकिन अपनी शानदार बल्लेबाजी के दम पर वह भारतीय टीम के लिए एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनते जा रहे हैं। क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन कर रहे राहुल टेस्ट कप्तान विराट कोहली और वनडे कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी दोनों कप्तानों की कप्तानी में खेल चुके हैं और उन्होंने दोनों भारतीय कप्तानों की तारीफ भी की। धोनी की कप्तानी में वनडे खेलने वाले और विराट की कप्तानी वाली टेस्ट टीम का हिस्सा रहे राहुल दोनों को बिल्कुल अलग तरह की सोच रखने वाला कप्तान मानते हैं। [Also Read: विराट कोहली का मैच साबित होंगे लोकेश राहुल: क्रिस गेल]

राहुल का मानना है कि दोनों ही बहुत अच्छे कप्तान हैं। राहुल का कहना है कि धोनी और कोहली ने बड़े ही शानदार तरीके से टीम इंडिया का नेतृत्व किया है, लेकिन खेल के प्रति दोनों का नजरिया अलग है। धोनी अपने शांत व्यवहार और जीत या हार में अपने इमोशन को नहीं दिखाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं दूसरी ओर विराट विरोधियों को मुंह पर जवाब देने में यकीन रखते हैं, और मैदान पर अपनी आक्रमकता दिखाने में झिझकते नहीं हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

धोनी की कप्तानी में अपने टेस्ट, वनडे और टी20 करियर की शुरूआत करने वाले राहुल धोनी को सबसे बेहतरीन कप्तान मानते हैं। टीम में धोनी और कोहली के प्रभाव की बात करते हुए राहुल ने बताया कि धोनी के पास काफी अनुभव है, टीम के लिए सबसे बेहतर क्या है वह इस बात को समझते हैं। विराट की कप्तानी के बारे में राहुल ने कहा कि अगर विराट की बात करें तो उनके पास ज्यादा ऊर्जा और ज्यादा पैशन है। वह चाहते हैं कि हम विपक्षी खिलाड़ियों को उनके मुंह पर जवाब दें, फील्ड में आक्रामक रहे हैं और अपने जज्बातों को व्यक्त करें।

Editor's Pick