IND VS AFG Test Day 1: केएल राहुल- शुभमन गिल के शतक से पहले दिन टीम इंडिया का दबदबा

शुभमन गिल ने 143 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के से नाबाद 103 रन की पारी खेली जबकि केएल राहुल ने अपने 12वें टेस्ट शतक के दौरान 165 गेंद में 11 चौकों की मदद से 100 रन बनाए

Edited By : Akhilesh Tripathi |Jun 06, 2026, 06:11 PM IST

Published On Jun 06, 2026, 06:11 PM IST

Last UpdatedJun 06, 2026, 06:11 PM IST

IND VS AFG Test Day 1

IND VS AFG Test Day 1

कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के शतक से भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र क्रिकेट टेस्ट के शनिवार को यहां तीन विकेट पर 368 रन बनाकर मजबूत शुरुआत की. गिल ने 143 गेंद में 11 चौकों और एक छक्के से नाबाद 103 रन की पारी खेली जबकि राहुल ने अपने 12वें टेस्ट शतक के दौरान 165 गेंद में 11 चौकों की मदद से 100 रन बनाए. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी भी की.

राहुल ने इससे पहले साई सुदर्शन (81) के साथ दूसरे विकेट के लिए 185 गेंद में 139 रन जोड़कर भारत को ठोस मंच प्रदान किया. दिन का खेल खत्म होने पर ऋषभ पंत नाबाद 50 रन बनाकर गिल का साथ निभा रहे थे. दोनों चौथे विकेट के लिए 121 रन की नाबाद साझेदारी हो चुकी है. अफगानिस्तान की ओर से मोहम्मद सलीम सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 67 रन देकर दो विकेट चटकाए. जियाउर रहमान ने 61 रन देकर एक विकेट हासिल किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अफगानिस्तान के फील्डरों ने टपकाए कई कैच

अफगानिस्तान को तेज गर्मी के बीच खराब क्षेत्ररक्षण का खामियाजा भी भुगतना पड़ा क्योंकि उसके क्षेत्ररक्षकों ने कई कैच टपकाए. शतकवीर राहुल को भी किस्मत का सहारा मिला, वह 11वें ओवर में जब 16 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब रहमान की गेंद पर विकेटकीपर अफसर जजाई ने उनका कैच लपका लेकिन मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया, रीप्ले में दिखा कि गेंद राहुल के बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास गई थी लेकिन अफगानिस्तान ने डीआरएस का सहारा नहीं लिया.

जायसवाल ने खेली 24 रन की पारी

भारत ने बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सलामी बल्लेबाज जायसवाल (32 गेंद में 24 रन, पांच चौके) ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई लेकिन उन्हें मलाल रहेगा कि वह अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे और साधारण शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सलीम की गेंद थोड़ी अधिक उछली और जायसवाल ने उसे अपने कूल्हे के पास से फाइन लेग की तरफ मोड़ने की कोशिश की लेकिन गेंद बल्ले को हल्का सा छूकर विकेटकीपर जजाई के हाथों में चली गई. जायसवाल ने आउट होने से पहले कुछ अच्छे शॉट खेले और ऑन ड्राइव, स्ट्रेट ड्राइव और मिडविकेट की तरफ चौके जड़े.

साई सुदर्शन ने भी खेली दमदार पारी

मुख्य कोच गौतम गंभीर ने तीसरे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर सुदर्शन पर एक बार फिर भरोसा दिखाया और उन्होंने निराश नहीं किया लेकिन अपने पहले शतक से चूक गए. राहुल ने सपाट लग रही पिच पर शानदार शॉट खेले. उन्होंने अफगानिस्तान के प्रभावी गेंदबाजी आक्रमण के सामने मजबूत डिफेंस का नजारा भी पेश किया. सुदर्शन को भी शुरुआत में जीवनदान मिला जब पदार्पण कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर नांगेयालिया खरोटे की गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज ने पहली स्लिप में उनका कैच टपका दिया.

राहुल ने खरोटे की गेंद पर एक रन के साथ 86 गेंद में अर्धशतक पूरा किया जबकि सुदर्शन ने बाएं हाथ के इस स्पिनर के अगले ओवर में लगातार तीन चौकों के साथ सिर्फ 67 गेंद में 50 रन के आंकड़े को छुआ. सुदर्शन ने रहमान पर भी लगातार दो चौके मारे लेकिन इसके बाद सलीम की गेंद पर विकेटकीपर जजाई को कैच दे बैठे। उन्होंने 104 गेंद की अपनी पारी में 13 चौके मारे. राहुल ने खरोटे पर चौके के साथ 48वें ओवर में भारत के रनों का दोहरा शतक पूरा किया.

भारत की टी-20 टीम से कई स्टार प्लेयर्स की हुई छुट्टी, दो नाम हैरान कर देंगे

राहुल ने जड़ा शतक

कप्तान गिल शुरुआत से ही अच्छी लय में नजर आए. उन्होंने सलीम पर दो चौके जड़ने के अलावा खरोटे पर सीधा छक्का मारा. राहुल ने रहमान की गेंद पर दो रन के साथ 164 गेंद में शतक पूरा किया लेकिन अगली ही गेंद पर रहमानुल्लाह गुरबाज को आसान कैच दे बैठे. राहुल के टेस्ट करियर का यह 12वां शतक है.

गिल ने भी जड़ा 11वां शतक

गिल ने सलीम की गेंद पर एक रन के साथ 68 गेंद में अर्धशतक पूरा किया और फिर रहमान पर भी दो चौके मारे. खराब फॉर्म से जूझ रहे पंत ने धीमी शुरुआत के बाद ऑफ स्पिनर अब्दुल मलिक पर तीन छक्कों के साथ 68वें ओवर में टीम का स्कोर 300 रन के पार पहुंचाया. गिल ने भी इसके बाद सलीम की गेंद पर एक रन के साथ 138 गेंद में अपना 11वां टेस्ट शतक जड़ा. पंत ने भी खरोटे पर चौके के बाद दिन के अंतिम ओवर में सलीम की गेंद पर एक रन के साथ अर्धशतक पूरा किया.

श्रेयस अय्यर vs सूर्य कुमार यादव, आंकड़ों में कौन है भारी ?

भारत के लिए मानव सुतार का डेब्यू

इससे पहले भारत ने बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर मानव सुतार को डेब्यू का मौका दिया. सुतार ने 29 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 129 विकेट चटकाने के अलावा 945 रन भी बनाए हैं.

इनपुट- भाषा

Editor's Pick