केएल राहुल बोले- ड्रेसिंग रूप में सबसे नटखट हैं क्रिस गेल

गेल के सलामी जोड़ीदार राहुल ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी की ऊर्जा भी बढ़ती हुई लग रही है।

Edited By : Press Trust of India |Mar 24, 2019, 11:51 PM IST

Published On Mar 24, 2019, 11:51 PM IST

Last UpdatedMar 24, 2019, 11:51 PM IST

Gayle with Rahul © AFP (file image)

पंजाब टीम के सलामी बल्लेाबज लोकेश राहुल ने रविवार को कहा कि टीम के उनके साथी और वेस्टइंडीज के आक्रामक बल्लेबाज क्रिस गेल ड्रेसिंग रूम में नटखट खिलाड़ी होने के अलावा टी-20 प्रारूप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी हैं।

पढ़ें: नितीश राणा ने आउट होने के लिए बत्‍ती गुल होने को जिम्मेदार ठहराया

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

गेल के सलामी जोड़ीदार राहुल ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी की ऊर्जा भी बढ़ती हुई लग रही है।

राजस्थान के खिलाफ टीम के इंडियन टी-20 लीग मैच से पूर्व राहुल ने कहा, ‘गेल खेल के सर्वश्रेष्ठ टी-20 बल्लेबाज हैं। लेकिन वह हमेशा मजाक करते रहते हैं और मेरी टांग खींचने की कोशिश करते हैं। वह ड्रेसिंग रूम में सीनियर खिलाड़ी नहीं लगते। बल्कि वह ड्रेसिंग रूम में सबसे नटखट और शरारती खिलाड़ी हैं।’

पढ़ें: कोहली के कोच राजकुमार शर्मा माल्टा राष्ट्रीय टीम के मुख्य कोच बने

उन्होंने कहा, ‘मैं गेल के साथ काफी खेला हूं, हमें आरसीबी में कुछ वर्षों तक एक साथ बल्लेबाजी का मौका मिला और वह मुझे 21 साल का लड़का समझते हैं। मैंने उनसे काफी कुछ सीखा। मुझे उनका साथ पसंद है।’

Editor's Pick