कोलकाता नाइट राइडर्स ने टिम साउदी को बनाया गेंदबाजी कोच, भरत अरुण की लेंगे जगह
इंडियन प्रीमियर लीग की तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स ने टिम साउदी को टीम का गेंदबाजी कोच बनाया है. साउदी ने बीते साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था.
Published On Nov 14, 2025, 01:58 PM IST
Last UpdatedNov 14, 2025, 01:58 PM IST
Tim southee KKR New Bowling Coach
कोलकाता नाइट राइडर्स ने न्यूजीलैंड के पूर्व पेसर टिम साउदी को IPL 2026 के लिए अपना नया बॉलिंग (Tim Southee KKR Bowling Coach) कोच बनाया है. शुक्रवार, 14 नवंबर को फ्रैंचाइजी ने साउदी (Tim Southee) को आईपीएल 2026 के लिए अपना गेंदबाजी कोच बनाया. साउदी ने बीते साल नवंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था.
भरत अरुण की जगह कोच बनेंगे टिम साउदी (Tim Southee KKR Bowling Coach Replaces Bharat Arun)
टिम साउदी केकेआर में भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाजी कोच रहे भरत अरुण (KKR Former Bowling Coach) की जगह लेंगे. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने तीन बार खिताब जीता है. लेकिन पिछले साल टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और इसके बाद टीम के कोचिंग स्टाफ में काफी बदलाव किए जा रहे हैं. साउदी केकेआर के कोचिंग स्टाफ में नई एंट्री हैं. 36 वर्षीय इस पेसर ने अभिषेक नायर की टीम को जॉइन किया है. नायर टीम के मुख्य कोच हैं, जिन्हें चंद्रकांत पंडित की जगह यह जिम्मेदारी दी गई थी.
इसे भी पढ़ें- IPL 2026: आईपीएल के पांच स्टार खिलाड़ी, जिन्हें फ्रेंचाइजी टीमें कर सकती है रिलीज
शेन वॉटसन भी बने थे KKR की के Coaching स्टाफ का हिस्सा
इससे पहले केकेआर ने शेन वॉटसन को आईपीएल 2026 के लिए टीम का सहायक कोच बनाया था. ड्वेन ब्रावो टीम के मेंटॉर बने रहेंगे. केकेआर ने 2012, 2014 और 2024 में आईपीएल की ट्रॉफी जीती थी.
टिम साउदी के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में काफी अनुभव है. वह इस खेल को समझते हैं और कोलकाता के लिए यह काफी मददगार साबित हो सकता है. दाएं हाथ के इस पूर्व पेसर ने 107 टेस्ट और 161 वनडे खेले हैं. इसके साथ ही उन्होंने 126 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है. वह उन चंद खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में 100 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उनके नाम 776 अंतरराष्ट्रीय विकेट हैं. साउदी को उनकी स्वनिंग, सटीकता और कप्तानी के लिए भी जाना जाता रहा है.
साउदी आईपीएल में केकेआर के लिए खेल भी चुके हैं. उ्होंने 2021 से 2023 तक टीम का प्रतिनिधित्व किया है.