add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Kolkata Knight Riders IPL 2026 Schedule: कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल, देखें कब किससे भिड़ेंगे रहाणे के धुरंधऱ

KKR का आईपीएल 2026 में पूरा शेड्यूल, कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम कब और कहां खेलेगी अपने मैच, कौन-कौन हैं उसकी टीम का हिस्सा.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 27, 2026 10:27 AM IST

KKR IPL 2026 Full Schedule: कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी. यह मुकाबला 29 मार्च को खेला जाएगा. तीन बार की चैंपियन टीम इसके बाद लगातार तीन मैच अपने घरेलू मैदान, ईडन गार्डंस पर खेलेगी. ये मुकाबले 2 अप्रैल से 9 अप्रैल के बीच खेले जाएंगे. टीम सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की मेजबानी करेगी.

इसके बाद आईपीएल 2026 में टीम का दूसरा अवे मैच 14 अप्रैल को पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ होगा. कोलकाता नाइट राइडर्स के पास एक ही घरेलू मैदान है. तो वह अपने सभी घरेलू मैच कोलकाता के ईडन गार्डंस मैदान पर खेलेगी. वहीं अवे मैच के लिए टीम को मुंबई, चेन्नई, अहमदाबाद, लखनऊ, हैदराबाद, दिल्ली और रायपुर जाना है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अजिंक्य रहाणे की टीम को एक फायदा यह भी होगा जब आईपीएल के आखिर में प्लेऑफ की रेस रोमांचक हो जाती है तो उसे अपने सभी मैच घरेलू मैदानों पर ही खेलने हैं. टीम को गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी 16, 20 और 24 मई को करनी है.

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ दो-दो मैच खेलेगी. वहीं पंजाब किंग्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स से उसके एक-एक मैच होंगे.

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आईपीएल 2026 शेड्यूल

मैच नंबर तारीख दिन मैच स्थान समय
1 29 मार्च रविवार मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई शाम 7:30 बजे
2 2 अप्रैल गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद कोलकाता शाम 7:30 बजे
3 6 अप्रैल सोमवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स कोलकाता शाम 7:30 बजे
4 9 अप्रैल गुरुवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स कोलकाता शाम 7:30 बजे
5 14 अप्रैल मंगलवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स चेन्नई शाम 7:30 बजे
6 17 अप्रैल शुक्रवार गुजरात टाइटन्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
7 19 अप्रैल रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स कोलकाता दोपहर 3:30 बजे
8 26 अप्रैल रविवार लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स लखनऊ शाम 7:30 बजे
9 3 मई रविवार सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स हैदराबाद दोपहर 3:30 बजे
10 8 मई शुक्रवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली शाम 7:30 बजे
11 13 मई बुधवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स रायपुर शाम 7:30 बजे
12 16 मई शनिवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटन्स कोलकाता शाम 7:30 बजे
13 20 मई बुधवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस कोलकाता शाम 7:30 बजे
14 24 मई रविवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता शाम 7:30 बजे

KKR फुल स्क्वॉड (IPL 2026)

अजिंक्य रहाणे, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, राहुल त्रिपाठी, फिन एलेन, तेजस्वी सिंह, टिम सिफर्ट, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, रामनदीप सिंह, कैमरून ग्रीन, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रविंद्र, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, मथीशा पथिराना, कार्तिक त्यागी, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, प्रशांत सोलंकी.

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – RCB का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 – मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल

IPL 2026- चेन्नई सुपर किंग्स का पूरा शेड्यूल

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स के मैच कब और कहां होंगे

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल

IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद का पूरा शेड्यूल

IPL 2026 गुजरात टाइटंस का पूरा शेड्यूल