• Home
  • News
  • Kolkata Knight Riders rope in Trevor Bayliss, Brendon MccCullum

KKR से जुड़ेगे विश्व कप विजेता कोच ट्रेवर बेलिस

कोलकाता नाइट राइडर्स ने ट्रेवर बेलिस और ब्रेंडन मैक्कुलम को क्रमश कोच और बल्लेबाजी कोच के पद के लिए चुना है।

Edited By : Cricket Country Staff |Jul 17, 2019, 03:03 PM IST

Published On Jul 17, 2019, 03:03 PM IST

Last UpdatedJul 17, 2019, 03:03 PM IST

ट्रेवर बेलिस © Getty Images

नौ साल तक टीम के साथ जुड़े रहे कोच जैक कैलिस के कोच पद से हटने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने इंग्लैंड को पहला विश्व कप खिताब जिताने वाले ट्रेवर बेलिस को नया कोच नियुक्त करने किया है।

बेलिस के अलावा बल्लेबाजी कोच और मेंटोर का पद पूर्व कीवी कप्तान ब्रेंडन मैक्कुलम को दिया है। केकेआर के लिए आईपीएल में खेल चुके मैक्कुलम पूर्व क्रिकेटर साइमन कैटिच की जगह लेंगे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बता दें कि मैक्कुलम और बेलिस दोनों ही केकेआर टीम में वापसी कर रहे हैं। मैक्कुलम जहां कोलकाता फ्रेंचाइजी के कप्तान रह चुके हैं। वहीं बेलिस साल 2011-14 तक केकेएल के साथ जुड़े थे। इस दौरान कोलकाता ने दो आईपीएल ट्रॉफी जीती थी।

गंभीर ने विराट और रोहित के बीच मतभेद की खबरों का किया खंडन

इंग्लैंड टीम के साथ बेलिस का सफल कार्यकाल एशेज सीरीज के बाद खत्म होगा। जिसके बाद वो केकेआर टीम के साथ जुड़ेंगे।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा, “एक मजबूत कोचिंग यूनिट की स्थापना से लेकर टीम के अंदर एक कुशल माहौल तैयार करने तक, कोचिंग यूनिट और प्रमुख क्रिकेटरों को लंबे समय तक टीम में रखने में मुंबई इंडियंस ने शानदार परिणाम हासिल किए हैं। ये एक खाका है जो निश्चित रूप से हमारे मैनेजमेंट के हित में है। कई अलग अलग मोर्चों पर बदलाव होंगे।”

Editor's Pick