This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
KKR vs CSK: चेन्नई को आखिरकार मिली जीत, माही बने जीत के हीरो
कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है. लाइव अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ.

KKR vs CSK: आईपीएल के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को चेन्नई सुपर किंग्स ने 2 विकेट से करारी शिकस्त दी है. चेन्नई सुपर किंग्स कई मैचों में मिली हार के बाद आईपीएल 2025 में मुकाबला जीती है. चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जीत के हीरो खुद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रहे.
चेन्नई सुपर किंग्स को आखिरी ओवर में 8 रन की दरकार थी. उस वक्त टीम के 8 विकेट गिर गए थे और टीम के लिए महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर थे. केकेआर के लिए यह ओवर आंद्रे रसेल लेकर आए थे. रसेल के इस ओवर की पहली गेंद पर धोनी ने बल्ले से धमाका किया और दमदार छक्का जड़ा. उनके छक्का लगाते ही चेन्नई का मुकाबला जीतना कंफर्म हो गया था. इसके बाद धोनी ने तीसरी गेंद पर सिंगल लेकर स्कोर बराबर किया. रही कसर अंशुल कंबोज ने चौथी गेंद पर पूरी कर दी और चौका लगाकर मुकाबला 2 विकेट से चेन्नई सुपर किंग्स को जीता दिया.
चेन्नई सुपर किंग्स को पांचवां झटका लग चुका है. टीम को यह झटका रविंद्र जडेजा के रूप में लगा है.
चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा झटका लग चुका है. टीम को यह झटका आर अश्विन के रूप में लगा है. वह हर्षित राणा के दूसरे शिकार बने.
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पहला मैच खेलने उतरे उर्विल पटेल 31 रन बनाकर हर्षित राणा के शिकार बने.
चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका लग चुका है. टीम को यह झटका आयुष म्हात्रे के रूप में लगा है. म्हात्रे बिना खाता खोले आउट हुए.
कोलकाता नाइट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 180 रन का टारगेट दिया है.
कोलकाता नाइट राइडर्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. टीम के लिए गुरबाज और सुनील नरेन क्रीज पर उतरे हैं.
रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, मोइन अली, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती.
आयुष म्हात्रे, उर्विल पटेल, डेवोन कॉनवे, रवींद्र जडेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, रविचंद्रन अश्विन, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, नूर अहमद, खलील अहमद, मथीशा पथिराना.
