• Home
  • News
  • Kolkata Knight Riders VS Punjab Kings Match called off due to rain in IPL 2026

IPL 2026: बारिश से रद्द हुआ केकेआर और पंजाब किंग्स का मुकाबला, दोनों टीमों को मिले एक-एक अंक

पंजाब किंग्स की टीम मैच रद्द होने के बाद पांच अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी अंक तालिका में खाता खोला है

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 06, 2026, 11:15 PM IST

Published On Apr 06, 2026, 11:15 PM IST

Last UpdatedApr 06, 2026, 11:15 PM IST

Kolkata vs Punjab

Kolkata vs Punjab

KKR VS PBKS Match Called off: कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया. बारिश की वजह से सिर्फ 3.4 ओवर का खेल हो सका. मैच रद्द होने के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स और पंजाब किंग्स दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले.

पंजाब किंग्स की टीम मैच रद्द होने के बाद पांच अंक के साथ प्वॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने भी अंक तालिका में खाता खोला है और वह आठवें नंबर पहुंच गई है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी थी बल्लेबाजी

केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया, लेकिन उनकी टीम को दूसरे ही ओवर में एक बड़ा झटका लगा. ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़ ज़ेवियर बार्टलेट ने ओपनर फ़िन एलन (6) और कैमरन ग्रीन (4) को आउट कर दिया, जिससे केकेआर का स्कोर 16 रन पर दो विकेट हो गया।

रहाणे (08 रन नाबाद) और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ अंगकृष रघुवंशी (07 रन नाबाद) पारी को संभालने की कोशिश कर ही रहे थे तभी बारिश ने खेल को रोक दिया. बारिश के समय 3.4 ओवर में केकेआर का स्कोर 25 रन पर दो विकेट था, बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा.

काफी लंबे इंतजार के बाद बारिश लगभग रात 10.30 बजे बंद हुई, मगर बारिश की वजह से ग्राउंड पूरी तरह गीला हो चुका था. अंपायर्स ने पिच और मैदान का मुआयना करने के बाद मैच को रद्द करने का फैसला लिया.

जेवियर बार्टलेट ने दूसरे ओवर में दो विकेट चटकाए

मौजूदा सत्र में पहली जीत की तलाश में जुटे नाइट राइडर्स को जेवियर बार्टलेट ने दूसरे ओवर में दो विकेट झटक लिए. बार्टलेट ने सलामी बल्लेबाज फिन एलेन (06) और कैमरन ग्रीन (04) को तीन गेंद के भीतर आउट करके नाइट राइडर्स को दोहरा झटका दिया. दोनों ही बल्लेबाजों ने विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह को कैच थमाए.

कैमरन ग्रीन ने फिर किया निराश

ग्रीन 25.20 करोड़ रुपये की कीमत के साथ सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी हैं लेकिन उनका खराब प्रदर्शन जारी रहा, इससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दो रन बनाए थे, नाइट राइडर्स की टीम अपने शुरुआती दो मैच गंवा चुकी है. बारिश के कारण जब खेल रोका गया तब कप्तान अजिंक्य रहाणे आठ जबकि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी सात रन बनाकर खेल रहे थे।

केकेआर- पंजाब किंग्स का पिछला मैच भी हुआ था रद्द

पिछले सीजव ईडन गार्डन्स में नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच हुआ मैच (26 अप्रैल को) बारिश की वजह से प्रभावित हुआ था और दोनों टीम को एक-एक अंक बांटना पड़ा था. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाले पंजाब किंग्स ने चार विकेट पर 201 रन बनाए थे जिसके बाद नाइट राइडर्स ने जब बिना कोई विकेट खोए सात रन बनाए थे तो बारिश आ गई और मैच रद्द हो गया था.

Editor's Pick