• Home
  • News
  • Kolkata Knight riders win IPL 2024 Title Social media reacts

केकेआर की जीत पर झूमे किंग खान, नरेन ने गंभीर को गोद में उठाया, सोशल मीडिया पर मिल रही है बधाई

कोलकाता की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान कप्तान श्रेयस अय्यर और मेंटर गौतम गंभीर को गले लगाते दिख रहे हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 27, 2024, 12:28 AM IST

Published On May 27, 2024, 12:28 AM IST

Last UpdatedMay 27, 2024, 12:28 AM IST

KKR Win social media reacts

(image credit- Twitter)

चेन्नई. कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. रविवार को खेले गए फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया. कोलकाता की इस जीत के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान झूम उठे. शाहरुख खान ने परिवार और टीम के खिलाड़ियों के साथ इस जीत को सेलिब्रेट किया. सोशल मीडिय़ा पर भी केकेआर की टीम को जमकर बधाई मिल रही है.

कोलकाता की इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान कप्तान श्रेयस अय्यर और मेंटर गौतम गंभीर को गले लगाते दिख रहे हैं. इसके अलावा वह सिग्नेचर पोच भी देते नजर आ रहे हैं. शाहरुख खान का पूरा परिवार इस खास मौके पर मौजूद था.

नरेन ने गंभीर को गोद में उठाया

KKR के चैंपियन बनने के बाद सुनील नरेन ने गंभीर को गोद में उठा लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर टीम को मिल रही बधाई

कोलकाता ने आठ विकेट से जीता मुकाबला

सनराइजर्स हैदराबाद की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन ढेर हो गई. पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए. आंद्रे रसेल ने तीन विकेट लिए, मिचेल स्टॉर्क और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले. 114 रन के लक्ष्य को कोलकाता की टीम 10.3 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंद में 52 रन की पारी खेली. रहमानुल्लाह गुरबाज ने 39 रन बनाए.

Editor's Pick