अब स्पेशल गेंद से खेला जाएगा टी20 क्रिकेट!
कूकाबुरा कंपनी ने टी20 क्रिकेट की जरूरतों को देखते हुए एक नई गेंद तैयार की है।
Published On Jul 08, 2018, 09:38 AM IST
Last UpdatedJul 08, 2018, 09:38 AM IST
© Getty Images
कूकाबुरा गेंद बनाने वाले कंपनी ने हाल ही में टी20 क्रिकेट के लिए एक खास गेंद डिजाइन की है। ‘टर्फ20’ नाम की इस गेंद को अगले दो साल के अंदर घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में लाने का विचार किया जा रहा है। बता दें कि मौजूदा समय में वनडे और टी20 दोनों फॉर्मट में कूकाबुरा गेंद का ही इस्तेमाल किया जाता है।
इस गेंद को इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये लंबे समय तक कठोर रह सकती है, जिससे बल्लेबाजों को फायदा होगा। दूसरी तरफ सीम गेंदबाजों की सहायता भी कर सकता है। इस गेंद को लंबे समय के बाद भी खराब ना होने और उछाल देने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इस नई गेंद पर हर तरह के टेस्ट किए हैं और अब फाइनल जांच के लिए इसे नॉर्थन स्ट्राइक टूर्नामेंट में खेला जा रहा है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/how-ms-dhoni-become-most-successful-indian-captain-724780″][/link-to-post]
कंपनी के प्रवक्त शेनन गिल ने कहा, “जिस तरह से टी20 क्रिकेट बढ़ रहा है, कूकाबूरा ने सोचा कि टेस्ट क्रिकेट में इस्तेमाल होने वाली गेंद बनाने की बजाय इस खेल की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक खास गेंद डिजाइन की जानी चाहिए। टेस्ट क्रिकेट की गेंद को 80 ओवरों तक खराब होने से बचने के लिए तैयार किया जाता है, ये टेस्ट क्रिकेट का अहम हिस्सा है। टी20 क्रिकेट काफी अलग है, इसमे गेंद केवल 20 ओवरों के लिए चाहिए होती है और टेस्ट क्रिकेट के मुकाबले ज्यादा एक्शन होता है। इसका मतलब है कि गेंद का धीरे धीरे खराब होना यहां मायने नहीं रखता लेकिन अगर हम ऐसी गेंद तैयार करें तो पॉवर हिटिंग झेल सके तो ये बेहतर होगा।”
एन टी स्ट्राइक टूर्नामेंट के खिलाड़ियों से मिले फीडबैक से कंपनी खुश है। गिल ने इस बारे में कहा, “फीडबैक में खिलाड़ियों ने जिक्र किया कि उन्हें उछाल और गति के मामले में गेंद को कोई फर्क नजर नहीं आया लेकिन पूरे 20 ओवर तक गेंद के कठोर रहने पर काफी कमेंट आए।”