This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
KPL: फिक्सिंग के आरोप में गेंदबाजी कोच और बल्लेबाज गिरफ्तार
कोच पर आरोप है कि उसने सट्टेबाजों के साथ मिलकर बेंगलुरु ब्लास्टर्स और बेलागवि पैंथर्स ( Bangalore Blasters and Belagavi Panthers) के बीच खेले गये मैच को कथित रूप से फिक्स किया था
Written by Press Trust of India
Last Published on - October 27, 2019 10:21 AM IST

कर्नाटक प्रीमियर लीग (Karnataka Premier League) में भाग लेने वाले एक बल्लेबाज और गेंदबाजी कोच को मैच फिक्सिंग (match-fixing) के आरोप में केंद्रीय अपराध शाखा (Central Crime Branch) ने गिरफ्तार किया है।
पढ़ें: मिताली के क्लब में शामिल हुईं मंधाना, पुरुषों में बुमराह नेे मारी बाजी
केपीएल फ्रेंचाइजी ब्रेंगलुरु ब्लास्टर्स (Bengaluru Blasters) के गेंदबाजी कोच विनू प्रसाद (Vinu Prasad) और बल्लेबाज विश्वनाथन (Vishwanathan) को मैच फिक्सिंग के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
कोच पर आरोप है कि उसने सट्टेबाजों के साथ मिलकर बेंगलुरु ब्लास्टर्स और बेलागवि पैंथर्स ( Bangalore Blasters and Belagavi Panthers) के बीच खेले गये मैच को कथित रूप से फिक्स किया था।
मैच फिक्सिंग के एक और मामले का उजागार
संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) संदीप पाटिल ने कहा, ‘केंद्रीय अपराध शाखा (बेंगलुरु) ने मैच फिक्सिंग के एक और मामले का उजागार किया। सीसीबी (CCB) ने केपीएल (KPL) की एक टीम के गेंदबाजी कोच और बल्लेबाज को सट्टेबाजों के साथ मिलकर मैच फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया। बल्लेबाज ने बड़ी रकम के एवज में धीमी बल्लेबाजी की। मामले की जांच जारी है। ’
सीसीबी ने इससे पहले पैंथर्स के मालिक अली अश्फाक (Ali Asfak Thara) को अक्टूबर के पहले सप्ताह में गिरफ्तार किया था। बाद में पुलिस ने सट्टेबाज बाफना (Bafna) को गिरफ्तार किया जबकि एक अन्य सट्टेबाज सय्याम फरार है।
पढ़ें: INDvsBAN: दिवाली के बाद दिल्ली में होने वाले टी20 मुकाबले पर प्रदूषण का साया
TRENDING NOW
केएससीए हर साल बीसीसीआई द्वारा आयोजित इंडियन प्रीमियर लीग टी20 की तर्ज पर केपीएल टी20 टूर्नामेंट का आयोजन करती है। 2019 में केपीएल 16 से 31 अगस्त के बीच आयोजित हुआ था। केपीएल में सात टीमें खेलती हैं जो प्रदेश के प्रमुख शहरों के नाम पर हैं जो बेंगलुरू ब्लास्टर्स, बेल्लारी टस्कर्स, बीजापुर बुल्स, हुबली टाइगर्स, मैसुरू वारियर्स, नाम्मा शिवामोग्गा नाम से लीग में खेलती हैं।
