इंग्लैंड दौरे पर सर डेसमंड की सलाह इस्तेमाल करने को उत्सुक हैं ब्रैथवेट

वेस्टइंडीज टीम 8 जुलाई से इंग्लैंड में तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 18, 2020, 12:04 PM IST

Published On Jun 18, 2020, 12:04 PM IST

Last UpdatedJun 18, 2020, 12:04 PM IST

क्रैग ब्रैथवेट (IANS)

क्रैग ब्रैथवेट अगले महीने इंग्लैंड में होने वाली टेस्ट सीरीज के दौरान वेस्टइंडीज के महान डेसमंड हेन्स की सलाह का इस्तेमाल करने के लिए उत्सुक हैं। 2017 में हेडिंग्ले में 134 और 95 रनों की पारी खेलकर वेस्टइंडीज को जीत दिलाने वाले ब्रैथवेट ने पिछले दो साल से 50 का आंकड़ा भी पार नहीं किया है।

इसी कारण ब्रैथवेट ने इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले वेस्टइंडीज के लिए 7,000 टेस्ट रन बनाने वाले दिग्गज हेन्स से सलाह ली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बुधवार को ओल्ड ट्रेफर्ड में विंडीज टीम के अभ्यास से पहले कॉन्फ्रेंस कॉल के दौरान ब्रैथवेट ने कहा, “मैंने बारबाडोस में सर डेसमंड से बातचीत की थी। हमारे बीच हमेशा से ही अच्छे संबंध रहे हैं, जब मैंने खेलना शुरू किया तो वो बारबाडोस टीम के मैनेजर थे। इसलिए मैंने उनसे कुछ बातें की। वो भी सलामी बल्लेबाज थे तो उससे मेरा और फायदा हुआ।”

On This Day: जब 1983 विश्व कप में कपिल देव ने खेली थी 175 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी

27 साल के विंडीज क्रिकेटर ने कहा, “ज्यादातर बातें चीजों को साधारण रखने पर, उन्हें ज्यादा मुश्किल ना बनाने को लेकर थी। टेस्ट क्रिकेट में समय बिताना अहम है और ये हर बल्लेबाज के लिए जरूरी है।”

ब्रैथवेट को इंग्लैंड में इस सलाह की काफी जरूरत पड़ेगी, खासकर कि तब जब डैरेन ब्रावो और शिमरोन हेटमायर ने इस दौरे से नाम वापस ले लिया है।

इस साल टी20 विश्व कप के आयोजन की संभावना नहीं: पीसीबी प्रमुख

विंडीज बल्लेबाज ने कहा, “हमें रुककर अनुशासन दिखाना होगा। टेस्ट क्रिकेट में अनुशासन आपकी बहुत मदद करेगा, खासकर कि इंग्लैंड में खेलते हुए जहां गेंद हरकत करती है। अगर आप केवल एक या दो घंटे की बजाय पूरे दिन अनुशासित रह सकते हैं तो मुझे लगता है कि इससे बड़े स्कोर की नींव रखी जा सकती है।”

गेंदबाजों की मदद करने के लिए 400-450 रन बनाना जरूरी

वेस्टइंडीज टीम ने पिछले साल घर पर खेली टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हराया था। कोच फिल सिमंस ने पिछले हफ्ते ये बयान दिया है कि अगर उन्हें विजडन ट्रॉफी रीटेन करनी है तो ब्रैथवेट को अपने खेल का स्तर बढ़ाना होगा।

कोच ने कहा था कि, “गेंदबाजी यूनिट के लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन करने की वजह से बल्लेबाजों पर अच्छा खेलने का दबाव है। हम उन पर अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहते लेकिन हमें अपनी गेंदबाजी यूनिट जो कि एक विश्व स्तर की यूनिट है, खासकर कि हमारे तेज गेंदबाज, उनका समर्थन करने के लिए 400-450 रन तो बोर्ड पर लगाने होंगे।”

Editor's Pick