- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Kraigg brathwaite will replace jason holder as the west indies test captain 4485658
ऑलराउंडर जेसन होल्डर ने छोड़ी विंडीज टीम की कमान; क्रैग ब्रैथवेट होंगे नए टेस्ट कप्तान
दिग्ग्ज ऑलराउंडर जेसन होल्डर (Jason Holder) के वेस्टइंडीज टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सलामी बल्लेबाज क्रैग ब्रैथवेट (Kraigg Brathwaite) को ये जिम्मेदारी सौंपी है। 28 साल के ब्रैथवेट ने हाल ही में होल्डर की अनुपस्थिति में बांग्लादेश के साथ हुई सीरीज में वेस्टइंडीज का नेतृत्व किया था। इस दो...
Published On Mar 12, 2021, 11:04 AM IST
Last UpdatedMar 12, 2021, 11:04 AM IST
दिग्ग्ज ऑलराउंडर जेसन होल्डर (Jason Holder) के वेस्टइंडीज टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विंडीज क्रिकेट बोर्ड ने सलामी बल्लेबाज क्रैग ब्रैथवेट (Kraigg Brathwaite) को ये जिम्मेदारी सौंपी है। 28 साल के ब्रैथवेट ने हाल ही में होल्डर की अनुपस्थिति में बांग्लादेश के साथ हुई सीरीज में वेस्टइंडीज का नेतृत्व किया था। इस दो मैचों की सीरीज में विंडीज को 2-0 से जीत मिली थी।
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने गुरुवार को जारी किए बयान में कहा, ‘क्रिकेट वेस्टइंडीज ने घोषणा की है कि क्रैग ब्रैथवेट, जेसन होल्डर की जगह वेस्टइंडीज टेस्ट कप्तान बनेंगे। ब्रैथवेट, जिन्होंने पहले होल्डर की अनुपस्थिति में सात मैचों में टीम का नेतृत्व किया है, जिसमें हाल ही में बांग्लादेश के साथ हुए दो मैचों की सीरीज भी शामिल है, जिसमें टीम को 2-0 से जीत मिली है। वa वेस्टइंडीज के 37 वें टेस्ट कप्तान बने थे।’
ब्रैथवेट ने कहा, “वेस्टइंडीज टेस्ट टीम की कप्तानी दिया जाना बहुत बड़ा सम्मान है। मुझे बेहद गर्व और खुशी महसूस हो रही है कि बोर्ड और चयनकर्ताओं ने मुझे टीम का नेतृत्व करने का अवसर और जिम्मेदारी दी है। हाल ही में बांग्लादेश में टेस्ट सीरीज जीत मिली थी, जो एक शानदार उपलब्धि और मैं श्रीलंका के खिलाफ आगामी घरेलू सीरीज का इंतजार कर रहा हूं और उत्साहित हूं।”
होल्डर, जो टेस्ट क्रिकेट में नंबर-1 के ऑलराउंडर हैं, ने 2015 और 2021 के बीच 37 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। इसमें 11 जीत, पांच ड्रॉ और 21 हार शामिल है। टेस्ट क्रिकेट में वेस्टइंडीज का अगला पड़ाव 21 मार्च से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज है।