सवालों के घेरे में विंडीज के स्पिन गेंदबाज क्रेग ब्रेथवेट का गेंदबाजी एक्शन
दोबारा शिकायत होने के कारण उन्हें 14 सितंबर तक आगे के परीक्षण की रिपोर्ट सौंपनी होगी
Published On Sep 08, 2019, 03:56 PM IST
Last UpdatedSep 08, 2019, 03:56 PM IST
Craig Brathwaite
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बल्लेबाज क्रेग ब्रेथवेट की पिछले सप्ताह सोमवार को भारत के खिलाफ संपन्न दूसरे टेस्ट के दौरान संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए शिकायत की गई है।
पढ़ें: विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने बिना शर्त BCCI सेे मांगी माफी
आईसीसी की मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार मैच अधिकारियों की रिपोर्ट में मैच के दौरान इस 26 वर्षीय गेंदबाज के एक्शन की वैधता को लेकर चिंता जताई गई और इस रिपोर्ट को वेस्टइंडीज प्रबंधन को भी सौंपा गया है।
विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज ब्रेथवेट कामचलाऊ ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं और इससे पहले अगस्त 2017 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ भी संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के लिए उनकी शिकायत की गई थी लेकिन स्वतंत्र विश्लेषण के बाद उन्हें गेंदबाजी की स्वीकृति मिल गई।
पढ़ेें: भज्जी ने घरेलू क्रिकेट के इस स्टार गेंदबाज से कहा- भारतीय टेस्ट टीम आपको बुला रही है
ब्रेथवेट की दोबारा शिकायत होने के कारण उन्हें 14 सितंबर तक आगे के परीक्षण की रिपोर्ट सौंपनी होगी। परीक्षण के नतीजे आने तक उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी जारी रखने की स्वीकृति होगी।