अनधिकृत टेस्ट:स्पिनर कृष्णप्पा गौतम के 6 विकेट, न्‍यूजीलैंड ए 398 पर आउट

न्यूजीलैंड ए ने तीन विकेट पर 121 रन से आगे खेलना शुरू किया था।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 02, 2018, 04:06 PM IST

Published On Dec 02, 2018, 04:06 PM IST

Last UpdatedDec 02, 2018, 04:06 PM IST

krishnappa-gowtham © AFP

इंडिया ए ने ऑफ स्पिनर कृष्णप्पा गौतम के 6 विकेट के शानदार प्रदर्शन से रविवार को तीसरे अनधिकृत टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ए  को पहली पारी में 398 रन पर आउट कर दिया।

30 वर्षीय गौतम ने 46.4 ओवर में 139 रन देकर 6 विकेट चटकाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तीसरे दिन स्टंप तक इंडिया ए ने 14 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 38 रन बना लिए थे। रविकुमार समर्थ 27 और अंकित बावने पांच रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। अभिमन्यु ईश्वरन 7वें ओवर में आउट हो गए थे।

इससे पहले न्यूजीलैंड ए ने तीन विकेट पर 121 रन से आगे खेलना शुरू किया और कैमरन फ्लेचर की 103 रन की करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी की मदद से टीम पहली पारी में 75 रन की बढ़त हासिल करने में सफल रही। भारत ए ने पहली पारी में 323 रन बनाए थे।

फ्लेचर ने 221 गेंद की अपनी पारी के दौरान सात चौके और एक छक्का लगाया।

टिम सेफर्ट (86), डग ब्रेसवेल (55) और काइल जैमिएसन (53) ने भी अर्धशतक जमाकर न्यूजीलैंड की पारी में योगदान दिया।

गौतम ने सबसे पहले नाइटवाचमैन रचिन रविंद्र को पवेलियन भेजा। फिर उन्होंने बीती रात क्रीज पर डटे एक अन्य बल्लेबाज सेफर्ट का विकेट लिया।

इसके बाद ब्रेसवेल क्रीज पर उतरे, उन्होंने फ्लेचर के साथ अच्छा साथ निभाया। उनकी पारी में नौ चौके जड़े थे। लेकिन नवदीप सैनी ने उन्हें आउट कर न्यूजीलैंड का स्कोर छह विकेट पर 257 रन कर दिया।

फ्लेचर और जैमिएसन ने फिर 100 रन की भागीदारी निभाई जिसका अंत गौतम ने जैमिएसन को आउट कर किया।

फिर गौतम ने फ्लेचर, थियो वान वोरकोम और लाचलान फर्ग्‍यूसन के विकेट चटकाए।

(इनपुट-एजेंसी)

Editor's Pick