• Home
  • News
  • Krunal pandya wears KL Rahul Jersy in Lsg vs csk match IPL 2023

LSG VS CSK: क्रुणाल पांड्या से बतौर कप्तान पहले मैच में हुई गलती, केएल राहुल की जर्सी पहनकर उतरे

केएल राहुल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक केएल अब IPL के बाकी सीजन में नहीं खेल पायेंगे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 03, 2023, 04:15 PM IST

Published On May 03, 2023, 04:15 PM IST

Last UpdatedMay 03, 2023, 04:15 PM IST

KL Rahul jersy

KL Rahul jersy (Photo-twitter)

आईपीएल 2023 में आज पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम आमने-सामने हैं. लखनऊ के नियमित कप्तान केएल राहुल चोट की वजह से आज का मैच नहीं खेल रहे हैं, जिसकी वजह से क्रुणाल पांड्या टीम की कमान संभाल रहे हैं. टॉस से पहले क्रुणाल पांड्या टीम के कप्तान केएल राहुल की जर्सी पहनकर मैदान पर उतर गए. हालांकि बाद में उन्हें गलती का अहसास हुआ और वह फिर बाद में अपनी जर्सी पहनकर आए. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है.

क्रुणाल पांड्या  काफी देर तक राहुल की जर्सी में ही मैदान पर खड़े रहे फिर किसी ने उन्हें इशारा करके बताया की वो गलत जर्सी पहने हैं. जिसके बाद क्रुणाल भागकर डगआउट में गए और फिर अपनी सही जर्सी पहनकर आए.

केएल राहुल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ पिछले मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक केएल अब IPL के बाकी सीजन में नहीं खेल पायेंगे. लखनऊ के अनुभवी तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट के कंधे की स्थिति गंभीर है और वह भी आईपीएल से बाहर हो गए हैं.

बता दें कि बारिश की वजह से लखनऊ और चेन्नई का मैच 15 मिनट की देरी से शुरू हुआ. चेन्नई की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. लखनऊ की टीम में दो बदलाव हुआ है. मनन वोहरा और करण शर्मा प्लेइंग-11 का हिस्सा हैं, वहीं चेन्नई की टीम में आकाश सिंह की जगह दीपक चाहर को प्लेइंग-11 में जगह दी गई है.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

लखनऊ सुपर जायंट्स:

काइल मेयर्स, मनन वोहरा, करण शर्मा, आयुष बडोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान

चेन्नई सुपर किंग्स:

रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, मोइन अली, शिवम दूबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), दीपक चाहर, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश थीक्षणा

Editor's Pick