'कुलदीप और चहल की जोड़ी भारत के लिए अहम साबित हो सकती है'

वार्न ने भारत के दो स्पिनर्स -कुलदीप और चहल के साथ काम किया है और उनका मानना है कि यह दोनों भारत के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं।

Edited By : Indo-Asian News Service |May 27, 2019, 03:48 PM IST

Published On May 27, 2019, 03:48 PM IST

Last UpdatedMay 27, 2019, 03:48 PM IST

kuldeep yadav and Yuzvendra Chahal

भारतीय टीम को आईसीसी विश्व कप की ताकतवर टीमों में गिना जा रहा है और खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। पहले वार्म अप मैच में भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को हार मिली हो लेकिन दिग्गज इसे ज्यादा गंभीरता से ना लेने को कह रहे हैं।

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्पिनर शेन वार्न का मानना है, इस विश्व कप दौरान भारतीय स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की गेंदबाजी असरदार रहेगी। वार्न ने भारत के दो स्पिनर्स -कुलदीप और चहल के साथ काम किया है और उनका मानना है कि यह दोनों भारत के लिए ट्रम्प कार्ड साबित हो सकते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- कुलदीप बोले, विश्व कप में भारत के लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे मैं और चहल

उन्होंने कहा, “मैं यह नहीं बताऊंगा कि मैंने कुलदीप से क्या कहा लेकिन अनिल कुंबले ने पहली बार मुझे कुलदीप से मिलवाया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में रवि शास्त्री और कोहली ने मुझसे कहा था कि मैं उनसे बात करूं। कुलदीप ने खुद मुझे मैसेज किया था और मिलने को कहा था, मैंने हामी भर दी थी। इसके बाद हम ने काम करना शुरू किया। मेरी कॉमेंट्री शुरू होने से पहले सुबह वह मेरे पास आते थे।”

वार्न ने कहा, “मैंने चहल के साथ भी कुछ समय बिताया है। विश्व कप में काफी कुछ मौसम पर निर्भर करेगा। अगर मौसम वैसा रहा जैसा भारत के पिछले इंग्लैंड दौरे के समय था तो इन दोनों का रोल अहम होगा।”

पढ़ें:- स्मिथ, वार्नर के साथ ऑस्ट्रेलिया विश्व कप जीत सकती है : वार्न

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वार्म अप मैच में भारतीय बल्लेबाजी नहीं चली थी और महज 179 रन ही बना पाई थी। इस मैच में न्यूजीलैंड ने 6 विकेट से जीत हासिल की थी। भारत के लिए चहल ने 1 विकेट हासिल किया था लेकिन कुलदीप विकेट निकालने में नाकाम रहे थे।

Editor's Pick