• Home
  • News
  • Kuldeep Yadav forced Rishabh Pant to take the DRS in RR VS DC IPL 2024 Match

ऋषभ पंत नहीं लेना चाहते थे DRS, कुलदीप यादव ने की जबरदस्ती, हाथ पकड़कर...

जोस बटलर को अंपायर ने नॉट आउट दिया था, कुलदीप यादव डीआरएस को लेकर ऋषभ पंत के पास पहुंच गए, लेकिन जिस तरह से कुलदीप यादव ने ऋषभ पंत से डीआरएस लेने को कहा, वह देखने लायक था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 29, 2024, 12:19 AM IST

Published On Mar 29, 2024, 12:19 AM IST

Last UpdatedMar 29, 2024, 12:19 AM IST

Rishabh pant Kuldeep Yadav

(Image credit-iplt20.Com)

आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा है. गुरुवार को खेले गए मैच में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया. इस मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज कुलदीप यादव ने कप्तान ऋषभ पंत से डीआरएस लेने के लिए कुछ ऐसा किया, जिसने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया. सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है.

पारी के आठवें ओवर में कुलदीप यादव गेंदबाजी कर रहे थे, जोस लेग स्‍टंप पर गुड लेंथ गेंद को रिवर्स स्‍वीप करने गए थे लेकिन मिस कर गए. जोरदार अपील हुई मगर अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया. कुलदीप यादव डीआरएस को लेकर ऋषभ पंत के पास पहुंच गए, लेकिन जिस तरह से कुलदीप यादव ने ऋषभ पंत से डीआरएस लेने को कहा, वह देखने लायक था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुलदीप यादव ने की जबरदस्ती

कुलदीप यादव को पूरा यकीन था कि बल्लेबाज आउट है. पंत सहमत नहीं दिख रहे थे, ऐसे में कुलदीप ने खुद ऋषभ पंत के हाथ पकड़कर जबरदस्ती डीआरएस का जेस्चर किया, इसके बाद ऋषभ पंत सहित दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी भी हंसने लगे. हालांकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुलदीप यादव का जबरदस्ती वाला डीआरएस लेना टीम के लिए फायदेमंद रहा और जोस बटलर को आउट होकर पवेलियन जाना पड़ा.

दिल्ली कैपिटल्स को मिली सीजन की दूसरी हार

इस मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रियान पराग के 45 गेंद में नाबाद 84 रन की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट पर 185 रन बनाए. दिल्ली कैपिटल्स की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 173 रन ही बना सकी.

Editor's Pick