×

कुलदीप यादव ने SA की रफ्तार पर लगाया ब्रेक, कुंबले- श्रीनाथ से आगे निकले, जहीर- शमी का रिकॉर्ड भी तोड़ा

साउथ अफ्रीका की टीम 270 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. कुलदीप यादव ने 10 ओवर में एक मेडन के साथ 41 रन देकर चार विकेट लिए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 6, 2025 5:45 PM IST

Kuldeep Yadav four wicket Hauls: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में विशाखापट्टनम में आमने- सामने है. इस मैच में भारत के फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव ने कमाल की गेंदबाज की और टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई. साउथ अफ्रीका की टीम विशाल स्कोर की तरफ बढ़ रही थी, मगर कुलदीप यादव ने एक ओवर में दो विकेट और कुल चार विकेट लेकर मैच को पलट दिया.

भारतीय टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. क्विंटन डी कॉक (106) के शतक की मदद से साउथ अफ्रीका ने शानदार शुरुआत की. साउथ अफ्रीका की टीम एक समय 38 ओवर में पांच विकेट पर 234 रन बना चुकी थी, डेवाल्ड ब्रेविस (29) और मार्को जानसेन ने आक्रामक बल्लेबाजी शुरू कर दी थी, मगर 39वें ओवर में गेंदबाजी करने आए कुलदीप यादव ने ओवर की पहली बॉल पर डेवाल्ड ब्रेविस और तीसरी गेंद पर मार्को जानसेन को पवेलियन भेज दिया. एक ओवर में दो विकेट गिरने के बाद साउथ अफ्रीका की टीम बैकफुट पर चली गई.

कुलदीप यादव ने इसके बाद कार्बिन बॉश (09) और लुंगी एनगिडी (01) को भी अपना शिकार बनाया और मैच में कुल चार विकेट अपने नाम किए. कुलदीप यादव की घातक गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीका की टीम 270 रन के स्कोर पर ढेर हो गई. कुलदीप यादव ने 10 ओवर में एक मेडन के साथ 41 रन देकर चार विकेट लिए.

कुलदीप यादव ने कुंबले- श्रीनाथ को पीछे छोड़ा

वनडे करियर में कुलदीप यादव ने 11वीं बार चार या उससे विकेट हॉल हासिल किया. उन्होंने इसके साथ ही अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 10-10 बार चार या उससे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड था.

वनडे में भारत के लिए सबसे ज़्यादा 4 या उससे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़

16 – मोहम्मद शमी

12 – अजीत अगरकर

11 – कुलदीप यादव

10 – अनिल कुंबले

10 – जवागल श्रीनाथ

TRENDING NOW

जहीर खान- मोहम्मद शमी का रिकॉर्ड भी ध्वस्त

कुलदीप यादव के नाम साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच 4-विकेट हॉल हो गए हैं, जो वनडे में किसी भी टीम के खिलाफ किसी भी भारतीय बॉलर के लिए सबसे ज़्यादा हैं. उन्होंने ज़हीर खान (ज़िम्बाब्वे के खिलाफ) और मोहम्मद शमी (वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ) के चार-चार विकेट हॉल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.