IND vs ENG: धर्मशाला में कुलदीप यादव ने रचा कीर्तिमान, टेस्ट में ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय चाईनामैन

धर्मशाला टेस्ट में पहले दिन इंग्लैंड के 5 बल्लेबाजों को आउट करते हुए कुलदीप यादव ने इतिहास रच दिया. कुलदीप ने टेस्ट में 50 विकेट पूरे किए.

Edited By : Vanson Soral |Mar 07, 2024, 02:21 PM IST

Published On Mar 07, 2024, 02:21 PM IST

Last UpdatedMar 07, 2024, 02:21 PM IST

Kuldeep Yadav

PIC- BCCI

IND vs ENG: धर्मशाला की धरती पर स्पिनर कुलदीप यादव ने 5 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है. कुलदीप ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अपनी फिरकी पर जमकर नचाया और पहले 6 बल्लेबाजों में से 5 का शिकार करते हुए नया कीर्तिमान रच दिया. दरअसल, कुलदीप यादव टेस्ट क्रिकेट में 50 या अधिक विकेट लेने वाले भारत के पहले बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर हैं बन गए हैं. ओवरऑल भारत के लिए ऐसा करने वाले वह तीसरे बाएं हाथ के स्पिनर हैं. बता दें, बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर को चाईनामैन गेंदबाज भी कहा जाता है.

यही नहीं, कुलदीप टेस्ट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने सबसे कम गेंदों में यह बड़ा कारनामा किया. उन्होंने अक्षर पटेल को इस मामलें में पीछे छोड़ा. टेस्ट में चौथी बार कुलदीप ने एक पारी में 5 विकेट हॉल लेने का कमाल किया है. कुलदीप ने 15 ओवर में 72 रन खर्च करते हुए इंग्लैंड की आधी टीम का शिकार किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

50 टेस्ट विकेट लेने के लिए सबसे कम गेंदें (भारत)

  • 1871 -कुलदीप यादव
  • 2205 – अक्षर पटेल
  • 2520-जसप्रीत बुमराह

कुलदीप यादव भारत के लिए सभी प्रारूपों में 50+ विकेट लेने वाले पहले बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर भी बन गए हैं. कुलदीप से पहले सिर्फ 2 बाएं हाथ के कलाई के स्पिन गेंदबाज ही टेस्ट में 50 विकेट लेने का कारनामा कर पाए थे.

50 से अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर

  • 134 – पॉल एडम्स (साउथ अफ्रीका)
  • 102 – जॉनी वार्डले (इंग्लैंड)
  • 51*-कुलदीप यादव (भारत)

टेस्ट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी स्ट्राइक रेट (न्यूनतम 50 विकेट)

  • 34.1 – जॉर्ज लोहमैन (इंग्लैंड)
  • 36.8 – कुलदीप यादव (भारत)
  • 37.7 – जॉन फेरिस (ऑस्ट्रेलिया/इंग्लैंड)
  • 38.7 – शेन बॉन्ड (न्यूजीलैंड)
  • 38.8 – डुआने ओलिवियर (SA)
  • 39.2 – कगिसो रबाडा (साउथ अफ्रीका)

गौरतलब है कि 7 साल पहले धर्मशाला ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट की मेजबानी की थी. इस मैच में कुलदीप यादव ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था. 7 साल बाद कुलदीप ने अपने पसंदीदा मैदान पर वापसी करते हुए नया इतिहास रच दिया. धर्मशाला टेस्ट के पहले दिन की बात की जाए तो इंग्लैंड 218 रनों पर ढेर हो गया. इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने सर्वाधिक 79 रन बनाए. कुलदीप ने 5 जबकि अश्विन ने 4 विकेट अपने नाम किए.

Editor's Pick