add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs NZ: कुलदीप यादव दुनिया के नंबर 1 स्पिनर हैं: राजकोट के बाद पूर्व साथी ने की तारीफ

कुलदीप यादव का प्रदर्शन राजकोट में अच्छा नहीं रहा. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में वह बहुत महंगे साबित हुए. हालांकि इसके बाद युजवेंद्र चहल उनके समर्थन में आए हैं.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 16, 2026 11:31 AM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मैच में स्टार स्पिनर कुलदीप यादव का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था. कुलदीप ने 10 ओवरों में 82 रन दे दिए थे. इसके बाद उनकी गेंदबाजी पर सवाल उठने लगे थे. हालांकि यादव को अब सपोर्ट मिला है. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कुलदीप यादव का साथ दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में भारत को कुलदीप यादव से काफी उम्मीदें थीं. हालांकि वह अभी तक इस सीरीज में ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए हैं.

इन दो मैचों में कुलदीप यादव ने सिर्फ दो ही विकेट लिए हैं. उन्होंने 19 ओवर में 134 रन दिए हैं. उनका गेंदबाजी औसत 67 का रहा है. राजकोट में खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में उन्होंने 10 ओवर में 82 रन देकर एक विकेट लिया था. न्यूजीलैंड के बल्लेबाज विल यंग और डेरेल मिशेल ने मिलकर इस भारतीय स्पिनर की गेंदबाजी पर खूब खबर ली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुलदीप यादव का हालिया प्रदर्शन अच्छा नहीं है लेकिन चहल ने सोशल मीडिया पर कुलदीप की तारीफ की है. सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर चहल ने कुलदीप को तीनों फॉर्मेट में दुनिया का नंबर वन स्पिनर बताया है.

एक्स पर चहल ने लिखा, ‘कुलदीप पूरी दुनिया में नंबर वन स्पिनर हैं!’ #चैंपियन, #AnyFormat @iamkuldeep18.

चहल और कुलदीप की जोड़ी ने मिलकर वनडे क्रिकेट में खूब कमाल किया है. दोनों ने एक साथ 70 मुकाबले खेले और कुल मिलकर 130 विकेट लिए. कुलदीप ने इसमें से 70 और चहल ने 60 विकेट अपने नाम किए.

न्यूजीलैंड ने कुलदीप का कैसे किया कुलदीप का सामना

दूसरे वनडे में 131 रन की नाबाद पारी खेलने वाले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरेल मिशेल ने कहा कि मैच के दौरान उनकी टीम कुलदीप यादव के खिलाफ कामयाबी के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहे थे.

मिशेल को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था. उन्होंने मैच प्रजेंटेशन के दौरान कहा था, ‘कुलदीप दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में हैं, वह गेंद को दोनों ओर टर्न करवा सकते हैं.’

मिशेल ने कहा, ‘हम उनके खिलाफ अलग परिस्थितियों के हिसाब से खुद को ढाल रहे थे और उनके खिलाफ अलग-अलग विकल्प देख रहे थे.’

कुलदीप यादव का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन

फॉर्मेटमैचविकेटBBIBBM5w10w
टेस्ट17765/408/11350
ODI1191936/256/2520
T20I50906/256/2520

भारतीय टीम के सहायक कोच रेयान तेन डेस्काते ने हालांकि उम्मीद जताई कि 18 जनवरी को खेले जाने वाले सीरीज के आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया के स्पिनरर अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजी के प्रदर्शन पर कहा, ‘हम अगले मैच में आज से थोड़ा बेहतर गेंदबाजी करना चाहेंगे.’

सीरीज का तीसरा मैच होलकर स्टेडियम पर खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत ने अभी तक कुल 7 वनडे मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है. कुलदीप यादव के लिए भी यह मैदान लकी रहा है. उन्होंने बीते दो वनडे इंटरनेशनल मैचों में यहां पांच विकेट लिए हैं.