add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

पूर्व दिग्गज की सलाह- अपनी गेंदबाजी में और वैरिएशन लाएं कुलदीप यादव

पूर्व भारतीय स्पिन लक्ष्मण शिवरामकृष्णनन ने कुलदीप यादव की गुगली की तारीफ की।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - June 27, 2020 5:49 PM IST

टीम इंडिया के पूर्व लेग स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णनन (Laxman Sivaramakrishnan) का कहना है कि कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) को अगर रन लुटाने की आदत से पीछा छुड़ाना है तो उन्हें अपनी गेंदबाजी में और वैरिएशन लाने होंगे।

महिला क्रिकेट टीम के कोच WV रमन (WV Raman) के साथ बातचीत में पूर्व स्पिनर ने कहा, “उसे और वैरिएशन लाने होंगे। उसके पास अच्छी चकमा देने वाली गुगली है लेकिन उसे एक टॉप स्पिनर और लानी होगी। जब आप टॉप स्पिनर कराते हैं तो ना केवल गेंद ज्यादा स्पिन होती है बल्कि बल्लेबाज पर गिरती है और ज्यादा उछाल भी मिलती है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने आगे कहा, “टॉप स्पिनर बल्ले के ऊपर लगती है। टॉप स्पिनर सीखना ज्यादा मुश्किल नहीं है क्योंकि कलाई की स्थिति गुगली और लेग ब्रेक के बीच की होती है और इसे डालना बेहद आसान होता हैं। टॉप स्पिनर कराने के लिए आपको केवल थोड़े धैर्य और कड़ी मेहनत की जरूरत होती है।”

TRENDING NOW

पूर्व क्रिकेटर ने कुलदीप को गेंद को हवा में रखने पर जोर के लिए कहा। उन्होंने कहा, “आज कल के स्पिनर तेज गति से गेंदबाजी करते हैं। इसका मतलब है कि गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आती। जब एक तेज गेंदबाज को मार पड़ती है, वो धीमी गति से गेंदबाजी करता है।”

कुलदीप ने अपने पिछले चार वनडे मैचों में मात्र पांच विकेट लिए थे और हर मैच में 50 से ज्यादा रन लुटाए हैं। शिवरामकृष्णनन का मानना है कि कुलदीप अगर टॉप स्पिनर विकसित कर लेते हैं तो रनों की समस्या खत्म हो जाएगी।