- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Kuldeep Yadav released from Indias T20I squad in Australia
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज छोड़कर भारत लौटेगा यह खिलाड़ी, बीसीसीआई ने बताई वजह
होबार्ट में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच में भी यह भारतीय खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं था, भारत ने तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है.
Published On Nov 02, 2025, 09:32 PM IST
Last UpdatedNov 02, 2025, 09:32 PM IST
Arshdeep Singh
Kuldeep Yadav released from Indias T20I squad: भारतीय टीम प्रबंधन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज से भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव को रिलीज कर दिया है. कुलदीप यादव होबार्ट में खेले जाने वाले तीसरे टी-20 मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं थे. भारत ने तीसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है. इस सीरीज का चौथा मैच छह अक्टूबर को खेला जाएगा.
टीम इंडिया की मैनजमेंट ने छह नवंबर से बेंगलुरु में भारत ए और दक्षिण अफ्रीका ए के बीच होने वाले दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए रविवार को स्पिनर कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया में टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम से ‘रिलीज’ कर दिया. यह मैच बेंगलुरु के ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ में खेला जाएगा।
भारत ए के लिए खेलेंगे कुलदीप यादव
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान में कहा, भारतीय टीम प्रबंधन ने कुलदीप यादव को ऑस्ट्रेलिया में चल रही टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से रिलीज़ करने का अनुरोध किया है ताकि वह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भारत ए सीरीज में भाग ले सकें. दूसरा चार दिवसीय मैच छह नवंबर से शुरू होगा.
बोर्ड ने कहा, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी आईडीएफसी फर्स्ट बैंक दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए कुलदीप को लाल गेंद से खेलने का मौका देने के लिए यह फैसला लिया गया है. ऋषभ पंत भारत ए टीम के कप्तान हैं और उन्होंने पहले चार दिवसीय मैच में 90 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई.
चौथे और पांचवें टी20 मैच के लिए भारत की संशोधित टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उप कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर।
दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मैच के लिए भारत ए की टीम:
ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), केएल राहुल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (उप कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, रुतुराज गायकवाड़, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, मानव सुथार, खलील अहमद, गुरनूर बराड़, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और कुलदीप यादव.