• Home
  • News
  • Kuldeep Yadav Talks About Delhi Capitals Plan for IPL 2026 Ahead of Match Against Mumbai Indians

IPL 2026: कुलदीप यादव ने बताया टीम का सुपर-प्लान, दिल्ली में मचाना चाहते हैं 'घमासान'

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के स्पिनर कुलदीप यादव ने कहा कि उनकी टीम अपने घरेलू मैदान पर अच्छा खेल दिखाना चाहती है. टीम ने इसके लिए अपनी प्लानिंग तैयार की है.

Edited By : Bharat Malhotra |Apr 03, 2026, 11:50 PM IST

Published On Apr 03, 2026, 11:50 PM IST

Last UpdatedApr 03, 2026, 11:50 PM IST

Kuldeep Yadav Planning for Delhi Capitals

दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए कुलदीप यादव ने बताया प्लान

नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने शुक्रवार को कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में टीम का लक्ष्य अपने घरेलू मुकाबलों का पूरा फायदा उठाना है. कुलदीप यादव ने कहा कि उनकी टीम नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले सात मैचों में से कम से कम पांच मैच जीतना चाहते हैं.

लखनऊ सुपर जायंट्स को छह विकेट से हराने के बाद आईपीएल 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की भिड़ंत शनिवार को मुंबई इंडियंस से होगी. पिछले सीजन घरेलू मैदान पर दिल्ली का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था और टीम 5 में से सिर्फ एक ही मैच जीत सकी थी. इसी कारण दिल्ली कैपिटल्स का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना भी टूट गया था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कुलदीप ने बताया क्या है प्लानिंग

शुक्रवार को मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुलदीप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “अगर हम अच्छा क्रिकेट खेलते हैं, तो हम निश्चित रूप से अपने घरेलू मैदान पर पांच (सात मैचों में से) जीत का लक्ष्य रख सकते हैं. हमने पिछले सीजन के घरेलू रिकॉर्ड के बारे में ज्यादा चर्चा नहीं की है. इस बार हम अपने घरेलू मैदान पर होने वाले सभी 7 मुकाबलों में अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद कर रहे हैं. हम अच्छा क्रिकेट खेलना चाहते हैं और अपने प्रशंसकों को खुश होने का मौका देना चाहते हैं. इसी कारण हम सभी ने 7 में से कम से 5 मुकाबले जीतने का लक्ष्य रखा है.”

कुलदीप 2025 से आईपीएल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं. उन्होंने 14 पारियों में 7.1 की इकॉनमी रेट और 19 के स्ट्राइक रेट से 17 विकेट लिए हैं. हालांकि, मुंबई इंडियंस की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप के सामने कुलदीप का प्रदर्शन कुछ साधारण ही रहा है. उन्होंने 12 पारियों में 10 विकेट लिए हैं, लेकिन इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 8.8 और स्ट्राइक रेट 25 रहा है.

कुलदीप ने कहा मुंबई की बैटिंग है दमदार

कुलदीप ने कहा, “मुंबई इंडियंस एक मजबूत टीम है और उनका बल्लेबाजी लाइन-अप भी काफी दमदार है. उन्होंने अपने पहले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन किया था. रोहित, सूर्यकुमार, हार्दिक और तिलक जैसे खिलाड़ियों के होने से उनके पास काफी अनुभव और गुणवत्ता है. पिछले कुछ सालों में मुंबई इंडियंस के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है. हम उसी के अनुसार अपनी रणनीति बनाएंगे और उन्हें जल्द से जल्द आउट करने की कोशिश करेंगे.’

कैसा है अक्षर पटेल की कप्तानी में खेलना

कुलदीप ने लेफ्ट-आर्म स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर अक्षर पटेल की कप्तानी में खेलने के बारे में भी बात की. ‘मेरी मुख्य भूमिका मैदान पर है. मेरी ज्यादातर बातचीत भी वहीं होती है. अक्षर एक सीनियर खिलाड़ी हैं. टीम में विकेटकीपर की भूमिका निभा रहे केएल राहुल का गेंदबाजों संग तालमेल काफी अच्छा है. हमने अभी सिर्फ एक मैच खेला है और यह एक अच्छी शुरुआत रही है. हमारे गेंदबाजी अटैक पर कोई दबाव नहीं है. जैसे-जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा, हम और सीखेंगे, बेहतर होंगे, और विरोधी टीमों पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे.’

दिल्ली कैपिटल्स का आईपीएल 2026 में पूरा शेड्यूल

मैच तारीख दिन समय मुकाबला स्थान
1 1 अप्रैल बुधवार 7:30 PM लखनऊ सुपर जायंट्स vs दिल्ली कैपिटल्स लखनऊ
2 4 अप्रैल शनिवार 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस दिल्ली
3 8 अप्रैल बुधवार 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स vs गुजरात टाइटंस दिल्ली
4 11 अप्रैल शनिवार 7:30 PM चेन्नई सुपर किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स चेन्नई
5 18 अप्रैल शनिवार 3:30 PM रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स बेंगलुरु
6 21 अप्रैल मंगलवार 7:30 PM सनराइजर्स हैदराबाद vs दिल्ली कैपिटल्स हैदराबाद
7 25 अप्रैल शनिवार 3:30 PM दिल्ली कैपिटल्स vs पंजाब किंग्स दिल्ली
8 27 अप्रैल सोमवार 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दिल्ली
9 1 मई शुक्रवार 7:30 PM राजस्थान रॉयल्स vs दिल्ली कैपिटल्स जयपुर
10 5 मई मंगलवार 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स दिल्ली
11 8 मई शुक्रवार 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स vs कोलकाता नाइट राइडर्स दिल्ली
12 11 मई सोमवार 7:30 PM पंजाब किंग्स vs दिल्ली कैपिटल्स धर्मशाला
13 17 मई रविवार 7:30 PM दिल्ली कैपिटल्स vs राजस्थान रॉयल्स दिल्ली
14 24 मई रविवार 7:30 PM कोलकाता नाइट राइडर्स vs दिल्ली कैपिटल्स कोलकाता

कुलदीप ने दिल्ली कैपिटल्स के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि नीतीश राणा और पाथुम निसांका जैसे खिलाड़ी अनुभवी हैं और आने वाले मैचों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. इसके अलावा, उन्होंने ट्रिस्टन स्टब्स को डेविड मिलर से ऊपर भेजने के फैसले का भी समर्थन किया. यह फैसला सही साबित हुआ क्योंकि स्टब्स ने अच्छी पारी खेली.

इनपुट-एजेंसी

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick